Pratahkal:Hindi moving towards becoming a World Language
मुंबई । विश्व भाषा (World Language) बनने की ओर अग्रसर हिंदी (Hindi) भाषा का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। यह बात महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्यकारी सदस्य गजानन महतपुरकर ने इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन के प्रधान कार्यालय में आयोजित राजभाषा पखवाड़े के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए दी। अध्यक्षता कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता ने की। मुख्य महाप्रबंधक (परिचालन एवं व्यापार विकास) और मुख्य राजभाषा अधिकारी राजकुमार लाल ने भी विचार रखे। कम्पनी सचिव एवं उप मुख्य राजभाषा अधिकारी दलवीर सिंह ने आभार प्रकट किया। संचालन राजभाषा प्रबंधक अनुराग शर्मा ने किया।
Next Story