Pratahkal:Ekasana organized in Virar
मुंबई । विरार (Virar) संघ में सौभाग्य मुनि मसा की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में साध्वी डॉ प्रभा ने कहा कि सौभाग्य मुनि ने बचपन में दीक्षित होकर साधना के बलबूते पर मुंबई में जैन धर्म (Jainism) की ध्वजा फहरायी, ऐसे महान संत का जीवन हमारे लिए प्रेरणादायी है। साध्वी डॉ. प्रज्ञाश्री ने अनंत चतुर्दशी, महासती सोहन कुंवर और सौभाग्य मुनि के विषय में जानकारी दी। भूरालाल मादरेचा ने विचार रखे। 35 महिलाओं ने एकासना तप कर श्रद्धासुमन अर्पण किए। सभा में अध्यक्ष लक्ष्मीलाल कच्छारा, रतनलाल सुराणा, हिम्मत दोलावत, प्रकाश दुगड, आनंद कच्छारा, किरण जैन आदि की उपस्थिति रही। संचालन महामंत्री प्रकाश सोलंकी ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story