immersion procession
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन हो गया। वहीं, गणपति बप्पा को दी विदाई के दौरान बड़ी संख्या में विसर्जन जुलूस निकाला गया था। इस दौरान मुंबई (Mumbai) में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस (immersion procession) के दौरान लापता होने वाले 22 बच्चे अपने परिवार से मिल गए हैं। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सात से 14 साल की उम्र के लापता बच्चों के परिवारों ने डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बच्चों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई थी। इस दौरान बच्चों की खोज करने वाली टीमों ने लाउडस्पीकर पर भी अपील की और तलाश जारी रही और आखिरकार 22 लापता बच्चों का पता लगा लिया गया।
उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों को अपने परिजनों का फोन नंबर याद था, जबकि कुछ ने पुलिस कर्मियों को अपने घर का पता बताया और अंतत: सभी 22 बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मालूम हो कि गणपति महोत्सव के आखिरी दिन मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए लाखों लोग शहर के समुद्र तटों और झीलों पर एकत्र हुए थे।
Editorial

Editorial

Next Story