Navratri festival railway service
जयपुर (कासं ) । रेलवे प्रशासन (Railway administration) द्वारा नवरात्री मेले (Navratri fair) के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु मुम्बई सेंट्रल-जयपुर-मुम्बई (Central-Jaipur-Mumbai) सेट्रल रेलसेवा (Central Railway Service) का दिनांक 19.10.23 से 23.10.23 तक इन्द्रगढ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 12955, मुम्बई सेंट्रल-जयपुर (Central-Jaipur-Mumbai) दिनांक 19.10.23 से 23.10.23 तक इन्द्रगढ सुमेरगंज मंडी स्टेशन (Indragarh Sumerganj Mandi Station) पर 08.39 बजे आगमन एवं 08.40 बजे प्रस्थान एवं गाडी संख्या 12956, जयपुर - मुम्बई सेंट्रल दिनांक 19.10.23 से 23.10.23 तक इन्द्रगढ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर 16.27 बजे आगमन एवं 16.28 बजे प्रस्थान करेगी।
Next Story