Railway service maintenance work suspension
जयपुर (कासं ) । उत्तर रेलवे (Northern Railway) के लखनऊ मण्डल (Lucknow Division) पर जौनपुर- जफराबाद-जौनपुर सिटी (Jaunpur- Zafarabad-Jaunpur City) स्टेशनों (stations) के मध्य अनुरक्षण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है । इस कार्य के स्थगित हो जाने के कारण हेतु रेल यातायात सुचारू किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के स्थगित हो जाने के कारण उत्तर पष्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 14854, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा जो दिनांक 19.10.23, 21.10.23, 23.10.23 व 26.10.23 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग वाया लखनऊ-अयोध्या कैंट- जफराबाद-वाराणसी होकर संचालित होगी।
Editorial

Editorial

Next Story