fireworks stall
उदयपुर (वि.) । दशहरा - दीपावली मेला (Dussehra - Diwali Fair) नगर निगम (Municipal council) द्वारा इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। आचार संहिता (Code of conduct) के नियमानुसार मेले को लेकर निगम ने अपने स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी है। मेले में भाग लेने वाली स्थानीय प्रतिभाओं सहित आतिशबाजी स्टॉल के आवेदन भी मंगवा दिए हैं।
आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रसिद्ध दीपावली मेले (Diwali Fair) की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। निगम परिसर में लगने वाला मेला इस वर्ष भी 15 दिन का आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रथम 2 दिन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उन्हें मौका दिया जाएगा, जिससे वो अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सके और अपने आप को स्थापित कर सके। मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम दो दिन 2 व 3 नवंबर को स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा नृत्य, संगीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगें। इसमें भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी व कलाकार जिनकी आयु 12 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य हो वे अब 21 अक्टूबर तक नगर निगम की राजस्व शाखा से आवेदन निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। निगम आयुक्त ने आवेदन की समय सीमा को दो दिन और बढ़ा दिया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अब दो दिन बढ़ाकर 21 अक्टूबर सायं 5 बजे तक रहेगी। चयनित प्रतिभागियों को नगर निगम द्वारा अलग से सूचित किया जायेगा । इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित दिनांक तक अपने आवेदन आवश्यक रूप से जमा करावे तथा अंतिम दिनांक समाप्ति पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
आतिशबाजी स्टॉल के जारी किए आवेदन
नगर निगम द्वारा लगने वाली आतिशबाजी स्टाल (fireworks stall) की लॉटरी के आवेदन जारी कर दिए हैं। निगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि नगर निगम उदयपुर दीपावली पर्व 2023 में अस्थायी आतिशबाजी स्टॉल के लिए आवेदन पत्र कार्यालय नगर निगम उदयपुर (udaipur) द्वारा दिए जा रहे है, इसके बाद लाईसेंस अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर द्वारा दी जायेगी । इच्छुक व्यक्ति निर्धारित आवेदन पत्र 1 हजार रूपए नगद जमा कर 25 अक्टूबर एवं 27 अक्टूबर तक कार्यालय समय तक प्राप्त कर सकते है। 27 अक्टूबर सांय 5 बजे तक कार्यालय समय में आवेदन फार्म जमा करवाना होगा। फॉर्म के साथ पहचान पत्र लाईसेंस शुल्क राशि 4 हजार 961 रुपये का डीडी आयुक्त नगर निगम उदयपुर के नाम का जमा करवाना होगा । पूर्व की भांति इस वर्ष भी लवकुश इण्डोर स्टेडियम के पास लगभग 42 अस्थायी स्टॉल का आवंटन किया जाएगा। निगम व प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर स्टॉलों की संख्या कम अथवा अधिक कर सकते है। आवेदन पत्रों की लॉटरी 31 अक्टूबर को 11 बजे नगर निगम कार्यालय में रखी जाएगी।
Editorial

Editorial

Next Story