vardhaman
मुंबई। मेवाड़ संघ (Mewar Union) एवं ट्रस्ट मेवाड़ भवन वाशी (Mewar Bhawan Vashi), नवी मुंबई (Navi Mumbai) की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रूपोत्सव सिल्वर जुबली कार्यक्रम (Roopotsav Silver Jubilee Program) सिडको सभागार वाशी में आयोजित हुआ। महिला मंडल (Mahila Mandal) के मंगलाचरण ( invocation) के साथ हुए कार्यक्रम में 25 वर्षों की यात्रा को दर्शाया गया। विभिन्न वक्ताओं ने मेवाड़ भवन की शुरुआती दौर पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। समारोह में अतिथि के रूप में भारत जैन महामंडल (Bharat Jain Mahamandal) अध्यक्ष सीसी डांगी, महेन्द्र पगारिया, महिला अध्यक्ष राजकुमारी बोहरा, पावनधाम अध्यक्ष मनोहर लाल लोढा, मेवाड संघ संरक्षक चतरलाल लोढा, महामंत्री महावीर तातेड, पूर्व अध्यक्ष किशन परमार, बसंतीलाल चोरडिया, लालचंद बंबोरी, रिखब साँखला, मेवाड महिला मंडल अध्यक्ष कंचन एस. सिंघवी, कंचन एल. सिंघवी, कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंडालीया सहित विभिन्न उपसंघों के अध्यक्ष, मंत्री सेक्टर-9 स्थानक, तेरापंथ समाज वाशी, जितो, महावीर इंटरनेशनल व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट (Vardhaman Sthanakavasi Jain Shravak Sangh Trust) मेवाड़ भवन वाशी, नवी मुंबई संस्थापक अध्यक्ष भँवरलाल बोहरा, उपाध्यक्ष लादुलाल बाफना, मंत्री प्रकाश हिंगड, कोषाध्यक्ष महेन्द्र चोरडिया, संघ अध्यक्ष राकेश चोरडिया, मंत्री प्रवीण डांगी, कोषाध्यक्ष राजेश मेहता, महिला मंडल अध्यक्ष भावना बोहरा, मंत्री उषा मेहता, कोषाध्यक्ष रेखा डांगी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष लोढ़ा, मंत्री जितेंद्र बडोला, कोषाध्यक्ष सुनिल धाकड़, कन्या मंडल अध्यक्ष नेहल बोहरा, मंत्री खुशी राजावत, कोषाध्यक्ष श्रुती लोढा, अम्बेश गुरु पाठशाला शिक्षिका शालु बाबेल, खुशबु पिपाडा का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम सफल बनाने महावीर सिंयाल, नरेंद्र बोहरा, अशोक खरवड, धर्मेन्द्र श्रीमाल, अशोक बाफ़ना, अनिल बडोला, नरेश चौहान, कल्पेश कोठारी, अखिल कोठारी, मिहिर त्रिवेदी व अन्य पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। संचालन रोशनलाल बडाला एवं नेहा डेढ़िया ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story