✕
सोना या शेयर?
By EditorialPublished on
निवेश के लिए सोना (Gold) बेहतर या शेयर (shares)? एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने में निवेश जहां सुरक्षित है, वहीं शेयर में पैसा लगाना जोखिम भरा। साथ ही यह भी सच है कि रिस्क जितना अधिक होगा, रिटर्न (return) भी उतना ही बेहतर होगा। तो आइए पिछली 10 दिवाली में सोने ने बेहतर रिटर्न दिया या 30 शेयरों पर आधारित बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स ने: पिछले साल दिवाली (Diwali) 24 अक्टूबर को थी और 10 ग्राम सोने का भाव 50580 रूपये था। 13 अक्टूबर 2023 को सोना 59408 रूपये पर बंद हुआ था। इस साल दिवाली 12 नवंबर को पड़ रही है और इससे प

x
मुंबई। निवेश के लिए सोना (Gold) बेहतर या शेयर (shares)? एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने में निवेश जहां सुरक्षित है, वहीं शेयर में पैसा लगाना जोखिम भरा। साथ ही यह भी सच है कि रिस्क जितना अधिक होगा, रिटर्न (return) भी उतना ही बेहतर होगा। तो आइए पिछली 10 दिवाली में सोने ने बेहतर रिटर्न दिया या 30 शेयरों पर आधारित बेंचमार्क इंडेक्स (benchmark index) सेंसेक्स ने: पिछले साल दिवाली (Diwali) 24 अक्टूबर को थी और 10 ग्राम सोने का भाव 50580 रूपये था। 13 अक्टूबर 2023 को सोना 59408 रूपये पर बंद हुआ था। इस साल दिवाली 12 नवंबर को पड़ रही है और इससे पहले सोना 17.45 फीसद का रिटर्न दे चुका है। 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली के दिन सेंसेक्स 59831.6 पर बंद हुआ था और 13 अक्टूबर को 66282 के स्तर पर था। केडिया एडवाइजरी द्वारा जारी एनॉलिसिस के मुताबिक सेंसेक्स (Sensex) पिछली दिवाली से अब तक 10.78 फिसद का रिटर्न दे चुका है। रिटर्न के मामले में यहां अब तक सेंसेक्स पर सोना भारी रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
