✕
11 साल की बेटी की पिटाई के आरोप में महिला पर FIR
By EditorialPublished on
नवी मुंबई (New Mumbai) में एक मां ने अपनी बेटी को इतना मारा कि वह घायल हो गई। मां ने उसकी पिटाई बस इस बात पर कर दी कि उसने भाई-बहनों की देखभाल नहीं की। पुलिस ने 11 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नेरुल इलाके में हुई घटना में लड़की घायल हो गई थी। नेरुल पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि एक महिला कांस्टेबल की शिकायत और मध्यस्थता प्रक्रिया के बाद उल्हासनगर (Ulhasnagar) में बाल कल्याण समिति (Chil

x
मुंबई। नवी मुंबई (New Mumbai) में एक मां ने अपनी बेटी को इतना मारा कि वह घायल हो गई। मां ने उसकी पिटाई बस इस बात पर कर दी कि उसने भाई-बहनों की देखभाल नहीं की। पुलिस ने 11 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नेरुल इलाके में हुई घटना में लड़की घायल हो गई थी। नेरुल पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि एक महिला कांस्टेबल की शिकायत और मध्यस्थता प्रक्रिया के बाद उल्हासनगर (Ulhasnagar) में बाल कल्याण समिति (Child Welfare Committee) के आदेश के बाद सोमवार को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि आरोपी पर किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम-2015 (Act-2015) के प्रावधानों के तहत आरोप लगाया गया है। 30 वर्षीय आरोपी घरेलू नौकरानी के रूप में काम करती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
