Pratahkal:Dussehra conference of Rajasthan Rajput Parishad on 29th
प्रातःकाल संवाददाता मुंबई । राजस्थान राजपूत परिषद (Rajasthan Rajput Parishad) मुंबई (महाराष्ट्र) द्वारा विजयादशमी के अवसर पर 42वाँ दशहरा स्नेह सम्मेलन 29 अक्टूबर रविवार को ठाणे पश्चिम में रखा गया है। कार्यक्रम सुबह से शाम तक चलेगा। जिसमे दुर्गा पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत सत्कार व समाज को सम्बोधन, होनहार विद्यार्थियों का सम्मान होगा। राजस्थान राजपूत परिषद के मुख्य संरक्षक रघुनाथसिंह सराना, चेयरमैन ट्रस्ट बोर्ड रतनसिंह राठोड़, समारोह अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठौड़, कार्याध्यक्ष अनोप सिंह देवल, सौभाग्यसिंह, कानसिह राठौड़ सहित सेन्ट्रल कार्यकारिणी सदस्य सभी विभागों में प्रभारी उपाध्यक्ष सचिव विभाग प्रमुख के सानिध्य में सम्मेलन होगा। सम्मेलन की तैयारिया जोर शोर से चल रही है। सभी विभागों में मीटिंग ली गई है और आमंत्रण पत्रिका बाँटी जा रही है। सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। यह जानकारी महामंत्री ईश्वरसिंह करनोत ने दी।
Next Story