✕
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का लाभ 920 करोड़
By EditorialPublished on
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने सोमवार को सितंबर तिमाही के लिए आय में 72 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ रु 920 करोड़ का निवल लाभ दर्ज किया। निवल ब्याज आय 28.88 प्रतिशत बढ़कर रु. 2,432 करोड़ हो गई। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ए. एस. राजीव ने कहा कि परिचालन लाभ 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रु.1,920 करोड़ हो गया है।

x

मुंबई । बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने सोमवार को सितंबर तिमाही के लिए आय में 72 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ रु 920 करोड़ का निवल लाभ दर्ज किया। निवल ब्याज आय 28.88 प्रतिशत बढ़कर रु. 2,432 करोड़ हो गई। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ए. एस. राजीव ने कहा कि परिचालन लाभ 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रु.1,920 करोड़ हो गया है।
सितंबर 2023 के अंत में सकल अग्रिम 23.55 प्रतिशत बढ़कर रु. 1,83,122 करोड़ हो गए। राजीव ने आशा व्यक्त की कि बैंक वित्तीय वर्ष 24 में लगभग 23 प्रतिशत की मौजूदा अग्रिम वृद्धि बनाए रखेगा, जमाराशियों में 15-16 प्रतिशत वृद्धि दर्ज करेगा और 3.50 प्रतिशत से अधिक का निवल ब्याज मार्जिन बनाए रखेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
