Udaipur Police Operation
उदयपुर। शहर के समीप डबोक थाना पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे सात स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी चैल सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने स्थाई वारण्टी पूरणशंकर पुत्र भगवानलाल सुथार निवासी ओरडी डबोक, वरदीचंद पुत्र माना डांगी निवासी जंझेला डबोक, लोकेश पुत्र गुलाब प्रजापत निवासी मेडता डबोक, जवाना पुत्र प्यारा कालबेलिया निवासी नाहरमगरा डबोक, रामलाल पुत्र भैरा गमेती निवासी खेमली डबोक, सुरेश पुत्र रामलाल गमेती निवासी खेमली डबोक, चेनराम पुत्र भेरा गमेती निवासी खेमली डबोक को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा चुन्नीलाल पुत्र भज्जा डांगी, भूरालाल पुत्र भज्जा डांगी व दिनेश पुत्र चुन्नीलाल डांगी निवासी भुतपुरा डबोक को पाबंद करवाया गया।
Next Story