✕
कार से 2.46 करोड़ नकद बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जिले की खेरवाड़ा (Kherwada) थाना पुलिस ने विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) की -आचार संहिता के बीच एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एक कार में सीटों के नीचे जगह बनाकर अवैध रूप से गुजरात (gujrat) ले जाई जा रही करीब 2 करोड़ 46 लाख रूपए की नकदी बरामद कर -दो युवकों को पकड़ा है।

x
कार्यालय संवाददाता उदयपुर। जिले की खेरवाड़ा (Kherwada) थाना पुलिस ने विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) की -आचार संहिता के बीच एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एक कार में सीटों के नीचे जगह बनाकर अवैध रूप से गुजरात (gujrat) ले जाई जा रही करीब 2 करोड़ 46 लाख रूपए की नकदी बरामद कर -दो युवकों को पकड़ा है।
एसपी भुवनभूषण यादव ने विधानसभा चुनाव के तहत हथियार, मादक पदार्थ के लिए विशेष अभियान चला रखा है। डिप्टी हेरम्ब जोशी के नेतृत्व में खेरवाड़ा थानाधिकारी दिलीप सिंह को सूचना मिली कि एक कार में अवैद्य रूप से नकदी ले जाई जा रही है। इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खेरवाड़ा में नाकाबंदी (blockade) और कार को रूकवाने का प्रयास किया। कार चालक ने कार को रोका नहीं और नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा, जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया । पीछा कर पुलिस ने इस कार को रूकवाया और कार सवार दो युवक को पकड़कर पूछताछ की। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम वीरानगर निवासी जिलेश पटेल व मेरवाड़ा गुजरात निवासी जयसिंह होना बताया । पुलिस ने आरोपियों से नाकाबंदी तोड़कर भागने का कारण पूछा तो आरोपियों ने उचित जवाब नहीं दिया। कार की तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने शंका के आधार पर कार के दरवाजों को खोलकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की सीटों के नीचे गुप्त तिजोरी मिला, जिसमें नकदी भरी थी। यह देखकर पुलिस टीम ने कार की सीटों के नीचे से नकदी निकाली तो पुलिस के होंश उड़ गए। कार से 500-500 के कई बण्डल बरामद किए गए। सूचना मिलने पर मौके पर डिप्टी हेरम्ब जोशी भी खेरवाड़ा थाने पहुँचे। पुलिस ने इस कार की सीटों के नीचे स 2 करोड़ 46 लाख रूपए नकदी बरामद हुई। पुलिस ने नकदी को जब्त किया। माना जा रहा है कि यह हवाला का पैसा है और अवैध रूप से गुजरात ले जाया जा रहा है।
गिनती के लिए बैंक ले गए पैसा
कार की सीटों के नीचे से करोड़ों रूपए कैश मिलने पर पुलिस अधिकारी इस नकदी को खेरवाड़ा के एसबीआई ब्रांच में लेकर गए, जहां पर नोटो की गिनती करवाई। नोटों की गिनती करने में बैंक में भी एक घंटे से समय लगा। करोड़ों रूपए कैश देखकर बैंक कर्मी भी हैरान रह गए।

Editorial
Next Story
Related News
X
