Rajasthan Police Election Crackdown
राजसमंद ( प्रातः काल संवाददाता)। जिले में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के मध्यनजर एसपी सुधीर जोशी (SP Sudhir Joshi) के निर्देश पर सक्रिय (Active) व वांछित अपराधियों (wanted criminals) की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाने की 4 पुलिस टीमों (Police teams) ने 35 ठिकानों पर दबिश दे कर 10 हिस्ट्रीशीटर, गिरफ्तारी 6 वारण्टियों में 1 स्थाई वारंटी में, 5 चोरी - नकबजनी के आदतन बदमाशों को, 1 आबकारी अधिनियम, 2 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया। थानाधिकारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि एसपी सुधीर जोशी के निर्देश में सक्रिय व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत डीएसपी पार्थ शर्मा के निर्देशन में गठित 4 पुलिस टीमों ने 35 ठिकानों पर दबिश दे कर थाने के 10 हिस्टीशीटर अपराधियों, 6 गिरफ्तारी वारण्टयों में 1 स्थाई वारंटी में, 5 चोरी, नकबजनी के आदतन बदमाशों को, 1 आबकारी अधिनियम, 2 आर्म्स एक्ट में पकड़ा। नाकाबन्दी चैंकिग के दौरान 52 वाहनों को चैक कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 13 चालान किये गये, 8 व्यक्तियों के विरुद्ध 60 पुलिस एक्ट की कार्यवाही की गई। 2600 रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई। 8 ठेला संचालकों के विरुद्ध चालान बनाये गये। वहीं चैक बाउंस के मामले में चुन्नीलाल (48) पुत्र दोलतराम माली निवासी नान्दोडा को स्थायी वारण्टी को गिरफ्तार किया। टीम ने नाथुलाल (35) पुत्र राधेश्याम सुथार निवासी म%जा, सुरेन्द्रसिंह राव ( 21 ) पुत्र दलपतसिंह राव निवासी सेवाली राजनगर, अम्बालाल (25) पुत्र रोशनलाल भील निवासी किशोर नगर मण्डा, सागर रेगर ( 22 ) पुत्र जगदीश चन्द्र रेगर निवासी रेगर मौहगा, सुरेशचन्द्र (32) पुत्र रूपलाल माली निवासी मालीवाडा राजनगर विकास कौर (21) पुत्र शंकरलाल कीर निवासी सुंदरचा को शांतिभग के आरोप में गिरफ्तार किया।
आबकारी एक्ट: मुखबिर की सूचना पर आरोपी लक्ष्मण गमेती (34) पुत्र भीमराज गमेती निवासी पसुन्द को 5 लीटर अवैध कच्ची महुए की शराब परिवहन करते हुए पकड़ा मौके पर शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अनुसंधान के बाद रिमाण्ड कोर्ट में पेश कर जेसी कराया गया।
आर्म्स एक्ट: किशनलाल (42) पुत्र घासीराम भील निवासी कालीबावडी देवथडी को एक धारदार लोहे की तलवार को सार्वजनिक स्थान पर लहरा कर आने जाने वाले लोगों में डर व्याप्त करने पर तलवार को मौके से जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। भेरूलाल (23) पुत्र मांगीलाल भोई माली निवासी चारभुजा मंदिर के सामने, सनवाड़ को एक लोहे के धारदार चाकू को सार्वजनिक स्थान पर लहरा आने जाने वाले लोगो में डर व्याप्त करने पर चाकू कोमौके से जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
हिस्ट्रीशीटर: थाना के 10 हिस्ट्रीशीटर सुनील पुत्र उमेष दास वैष्णव निवासी किशोर नगर मण्डा, शहजाद उर्फ सज्जाद पुत्र नजीर खाँ पठान निवासी नायकवाडी, हरिओमसिंह पुत्र रूपसिंह राजपूत निवासी मेणाव की भागल, अल्ताफ ( 50 ) पुत्र शमशुद्दीन मुसलमान निवासी नायकवाडी, भरत पुत्र रमेश भाण्ड निवासी वडारडा, नारायण पुत्र सोहनलाल निवासी मालीवाड़ा, राकेश पुत्र रोडीलाल लड्ढा निवासी माहेश्वरी मोहगा राजनगर, शिवलाल उर्फ शिवा पुत्र राजाराम भील निवासी डिप्टी खेडा, भेरूलाल पुत्र नाथु भील निवासी डिप्टी खेडा, भेरूसिंह पुत्र सुल्तानसिंह जाति राजपुत उम्र साल निवासी पूठोल को गिरफ्तार कर आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर पाबन्द कराए गए ।
वारंटी: मोहनलाल (56) पुत्र देवाजी गुर्जर निवासी डिप्टी खेड़ा, घासीराम (50) पुत्र उंकार गुर्जर निवासी डिप्टी खेडा, कालूराम उर्फ गिरीराज पुत्र भंवरलाल भील निवासी मुण्डोल (हिस्ट्रीशीटर ), कमलेश पुत्र भंवरलाल भील निवासी मुण्डोल थाना कानसिंह आसोलिया ( 45 ) पुत्र विजयसिंह राव निवासी सेवाली, बद्रीलाल ( 49 ) पुत्र डालु माली निवासी मालीवाडा को इनके घरों पर दबिश देकर पकड़ा।
Editorial

Editorial

Next Story