✕
डेढ़ करोड़ का सोना चोरी, चार गिरफ्तार
By EditorialPublished on
करीब डेढ करोड़ रुपये कीमत के गोल्ड की चोरी के मामले में एलटी मार्ग पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम गोपालसिंह भंवरसिंह इंद्रा, छगन सवाराम चौधरी, सुरेश शंकरजी माली और मनोहर मांगीलाल गुर्जर ऊर्फ मुन्ना हैं। सभी आरोपी राजस्थान के रहनेवाले हैं।

मुंबई । करीब डेढ करोड़ रुपये कीमत के गोल्ड की चोरी के मामले में एलटी मार्ग पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम गोपालसिंह भंवरसिंह इंद्रा, छगन सवाराम चौधरी, सुरेश शंकरजी माली और मनोहर मांगीलाल गुर्जर ऊर्फ मुन्ना हैं। सभी आरोपी राजस्थान के रहनेवाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों से 440 ग्राम वजन का चोरी किया हुआ सोना बरामद किया है। पुलिस हिरासत के बाद सभी आरोपियों को अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस चोरीकांड का मुख्य आरोपी नौकर रमेश प्रकाश खेताजी अभी भी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश में विशेष अभियान छेड रखा है।
गौरतलब है कि अविनाश उगमराज मेहता सोना कारोबारी हैं और उनकी ठाकूरद्वार में सोने के सिक्के बनाने का कारखाना है। सितंबर माह में रमेश खेताजी वहां कर्मचारी के तौर पर जुड़ा था। काम पर लगने के दसवे ही दिन खेताजी कारखाने से करीब डेढ करोड़ रुपये का सोना चोरी कर फरार हो गया था।

Editorial
Next Story
Related News
X


