JP Nadda
उदयपुर. नगर संवाददाता | भाजपा (bjp) राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने उदयपुर (udaipur) संभाग के जनप्रतिनिधियों व नेताओं से कहा कि हसंते-खेलते, उत्साह और जीत की उमंग के साथ पार्टी का काम करें, इसी से नतीजे पक्ष में आएंगे। उन्होंने कहा कि तनाव लेकर नहीं, उत्साह उमंग से संगठन का काम करें, जिससे मेवाड़ संभाग को आसानी से जीता जा सकता है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी ताकत पहचानने और संगठन को सर्वोपरि मानकर काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने संगठन के प्रति सक्रिय रहकर समाज के सभी वर्गों को पार्टी की रीति नीति से जोड़ते हुए विधानसभा चुनावों
(vidhansabha election)
में भाजपा का कमल खिलाने का आव्हान किया। उन्होंने उन्होंने जिला पदाधिकारियो से कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम में पुराने और नए कार्यकर्ता कितने जुड़ रहे हैं इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विशेषकर युवा और महिला वर्ग के साथ-साथ एनजीओ और विभिन्न खेल संगठनों, लाभार्थियों और प्रभावी और प्रवासी कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क में रहते हुए उन्हें संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक मतदाता से निरंतर संपर्क करने और उन्हें भाजपा के पक्ष में वोट दिलाने के लिए कहा।
नड्डा ने सम्मिलित प्रत्येक पदाधिकारी का व्यक्तिगत परिचय लिया और संगठन की संरचना का बारीकी से अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी दी जाती है, जो संगठन के विचार के आधार पर कार्य करता है व्यक्ति के आधार पर नहीं ।
उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी से कहा कि यह टीम संभाग की 28 सीट जीतने की ताकत रखती है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए किए गए कार्यों का दैनिक मूल्यांकन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्य को अपने पास संभाल के मत रखो उसका विकेंद्रीकरण करो उसको अलग-अलग लोगों तक पहुंचाओं, उन्होंने कहा कि काम को खुद करने से नहीं बल्कि काम को दूसरों से किस प्रकार कराया जाए यह समझने की जरूरत है। मतदान दिवस पर कहा कि सवेरे 5 बजे से लेकर शाम की 5 बजे तक अपने टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि संगठन में की गई गलतियों से जीता हुआ चुनाव हार जाते हैं और सही काम की वजह से हारा हुआ चुनाव भी जीत जाते हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी
(CP Joshi)
ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि राजस्थान (rajasthan) में पार्टी की जीत का द्वार मेवाड़ (mewar) से खुलता है।
उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा केंद्र और प्रदेश द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों में उदयपुर संभाग द्वारा सफल संयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विधानसभा चुनाव में संभाग से भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों विजय हासिल करेगी।
बैठक को पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने भी सम्बोधित किया। दो सत्रों में प्रारंभ हुई संभाग बैठक में प्रथम सत्र में चित्तौड़गढ़, उदयपुर शहर, उदयपुर देहात और प्रतापगढ़ जिले के अपेक्षित पदाधिकारी और द्वितीय सत्र में राजसमंद
(Rajasmand)
, बांसवाड़ा (Banswara) और डूंगरपुर (dungarpur) के पदाधिकारी सम्मिलित हुए ।
होटल के बाहर भीड़ को मशक्कत से किया काबू
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जिस होटल में कार्यक्रम था, उस होटल के बाहर भारी मात्रा में जाब्ता मौजूद रहा। साथी ही भारी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्हें पुलिस टीम ने बड़ी मशक्कत से काबू में किया।
बिन बुलाए दावेदार को बाहर निकाला.
इस बैठक में भाजपा नेतृत्व द्वारा अपेक्षित नेताओं को ही बुलाया गया था और जो अपेक्षित नहीं थे, वे खुद ही बैठक में नहीं गए। इस बैठक में भाजपा से शहर विधानसभा से दावेदारी कर रहा एक दावेदार बैठक में घुस गया। जिसे बाद में अन्य नेताओं ने देखा तो बैठक से बाहर निकाला।
एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
संभाग के बैठक से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का डबोक एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhara raje) प्रभारी अरुण सिंहए राजस्थान के चुनाव प्रभ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री नितिन पटेल आदि साथ थे।
Editorial

Editorial

Next Story