bipasha
बिपाशा बसु (Bipasa Basu) ने लंबे वक्त के बाद कमबैक किया है। एक्ट्रेस विपाशा बासु हाल में ही लैक्मे फैशन वीक में रैप पर अपने हुस्न के जलवे विखेरती नजर आईं। उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। इसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपनी बोल्ड अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बसु हाल में ही मां बनी हैं। एक्ट्रेस (actress) ने बेटी को जन्म दिया और उसके बाद से ही वो वेवी को पेरेटिंग में लगी हुई है। बॉलीवुड फिल्मों (bollywood movies) से लंबे वक्त से दूर रहने वाली बिपाशा बसु अपना मदरहुड एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस ने हाल में ही कमबैक किया है। हैरान न हों, एक्ट्रेस ने फिल्मों नहीं बल्कि रैंप पर अपना कमबैक किया है। एक्ट्रेस फिल्मों में आने से पहले मॉडल ही थीं। काफी लंबे वक्त से एक्ट्रेस फिल्मों की तरह ही मॉडलिंग से भी दूर रहीं हाल में ही एक्ट्रेस ने लैक्मे फैशन वीक
(Lakme Fashion Week)
में रैंप वॉक (ramp) किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। बड़े ही ग्रेस के साथ एक्ट्रेस रेड गाउन में रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान भी देखने को मिल रही है। इस दौरान एक्ट्रेस के कान्फिडेंस में कोई कमी नहीं नजर आई। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग जरूर ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा तारीफें करने वाले लोगों की संख्या है। लोगों एक्ट्रेस का अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वो एक बार फिर लोगों का दिल जीत रही हैं।
बिपाशा ने की रैप पर वापसी
एक ट्रोलर ने लिखा, 'ये इतनी मोटी क्यों हो गई है।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'ये रैंप वॉक करना भूल गई है।' इसके जवाब में एक्ट्रेस के फैंस ने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है। विपाशा की तारीफ ने एक फैन ने लिखा कि मम्मी फैट के साथ भी कितनी अच्छी तरह वॉक कर रही हैं। वहीं एक ने लिखा कि ये कितनी खूबसूरत हैं। वहीं एक ने लिखा कि वो बहुत ही अच्छे से वॉक कर रही हैं, ऐसे में उन्हें ट्रोल न किया जाए।
Editorial

Editorial

Next Story