Rajasthan bus accident
जोधपुर (कासं ) । जोधपुर (Jodhpur) से नागौर रोड (Nagaur Road) पर करवड़ (Karwad) के पास शनिवार सुबह 6 बजे के एक प्राइवेट बस (Private bus) पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। एक यात्री की मौत हो गई। बस गुजरात के राजकोट (Rajkot) से बीकानेर (Bikaner) जा रही थी। बताया जा रहा है की बस आईआईटी पुलिया (IIT Puliya) के पास पहुंची तो अचानक पत्थरों से भरा ट्रेक्टर सामने आ गया। ट्रेक्टर को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने बस के सड़क से उतार दिया। बेकाबू बस दीवार से टकराकर पलट गई। अचानक हुए इस हादसे में बस सवार यात्री सहम गए। बस में चीख पुकार मच गई ।
सभी मदद के लिए चिल्लाने लगे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों ने घायलों को बस से निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को इमरजेंसी खिड़की से बाहर निकलना शुरू किया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एमडीएम हॉस्पिटल लाया गया हैं। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
इस हादसे में सांचौर (जालोर) के चितलवाना थाना के तेरिया गांव निवासी प्रकाश पुत्र बाबूलाल लोहार (25) की गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई।
ये यात्री हुए घायल
हादसे में अनूपगढ़ निवासी सोमवीर पुत्र मनोहर लाल बिश्नोई (27), गंगानगर निवासी दिनेश पुत्र बद्री प्रसाद बिश्नोई (30), डीडवाना के गोदास गांव निवासी शंकर राम पुत्र नारायण राम डऊकिया (45), मकराना के अमरपुरा गांव निवासी मुल्तान राम पुत्र उदय दान चारण ( 60), चूरू के सालासर निवासी हंसराज पुत्र प्रेमाराम चौकीदार ( 22 ), बीकानेर के पूंगल निवासी गुड्डी देवी पत्नी लीलाराम सुथार (31) घायल हो गए। इसके अलावा पूंगल निवासी अमरी देवी पत्नी रमेश सुथार ( 30 ), पूंगल निवासी संतोष पत्नी मोहब्बत राम सुथार (60), लिच्छाराम (70) पुत्र झुजाराम सुथार, सदराम पुत्र भोमाराम बिश्नोई ( 52 ) निवासी सिवाड़ा सांचौर, हरीराम पुत्र कोजाराम (65) निवासी सिवाड़ा सांचौर, अभिषेक भाटी पुत्र भागीरथ (26) निवासी बीकानेर, सांवल सिंह निवासी बीदासर चुरू, कपिल पुत्र प्रकाश सोनी उदयपुर भी घायल हो गए। पुलिस थाना करवड़ के हेड कॉन्स्टेबल रामकेश ने बताया- बस राजकोट से बीकानेर जा रही थी । सुबह 6 बजे के करीब आईआईटी पुलिया के पास पत्थरों से भरा ट्रेक्टर आ गया । ट्रैक्टर को बचाने का प्रयास में बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Next Story