raje
उदयपुर. नगर संवाददाता | राजस्थान (rajasthan) की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (vasundhara raje) रविवार को सुबह अचानक मेवाड़ (mewar) भाजपा (bjp) के कद्दावर नेता और असम (asam) के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया (Gulabchand Kataria) से मिलने उदयपुर (udaipur) पहुंच गई। इस दौरान दोनों ने करीब 40 मिनट तक बंद कमरे में मंत्रणा हुई। करीब 40 मिनट तक एक बंद कमरे में चली इस बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच हाल में टिकट वितरण के साथ-साथ आने वाली दूसरी पर चर्चा हुई और केन्द्रीय नेतृत्व के जबरदस्त दखल पर भी चर्चा हुई।
जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सुबह बांसवाड़ा त्रिपुरा सुंदरी जाने से पहले अचानक असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के निवास पर पहुंच गई। अचानक राजे को आया देखकर वहां पर मौजूद भाजपा नेता भी हैरान रह गए। बाद में कटारिया स्वयं नीचे आए और राजे का स्वागत किया। इसके बाद दोनों कटारिया के घर पर प्रथम फ्लोर पर स्थित एक कमरे में चले गए, जहां पर कटारिया, राजे और कटारिया की पत्नी अनिता कटारिया के बीच में चर्चा हुई। करीब 40 मिनट तक चली इस चर्चा से राजनीतिक हल्कों में नई - हलचल मच गई है। कटारिया और राजे को परस्पर विरोधी माना जाता है और ऐसे में अचानक राजे के कटारिया के घर पर जाना और उनसे 40 मिनट तक चर्चा करना अपने आप में बड़ा संकेत है। ऐसा माना जा रहा कि यह चर्चा मेवाड़ के साथ-साथ उदयपुर शहर को लेकर, हाल में दिए गए 41 टिकट को लेकर, प्रदेश की राजनीति और संभावित दूसरी लिस्ट को लेकर की गई है। प्रदेश की राजनीति में वर्तमान में राष्ट्रीय नेतृत्व का दखल ज्यादा देखकर इस बात पर भी चर्चा होना संभव है। पूर्व सीएम राजे राज्यपाल कटारिया से मिलने के बाद बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गई। जहां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए।
राजे से मिलने पदाधिकारी दावेदार पहुंचे होटल
बांसवाड़ा (Banswara) में दर्शन के बाद पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे पुन: उदयपुर पहुंची और रात्रि विश्राम होटल में किया। इस दौरान उनसे मिलने के लिए पूर्व विधायक व जनता सेना सुप्रीमों रणधीरसिंह भीण्डर, उनकी पत्नी दीपेन्द्र कुँवर भी गए। इन्होंने भी बंद कमरे में राजे से चर्चा की। इसके बाद उदयपुर से दावेदार ताराचंद जैन के साथ-साथ अन्य नेता भी पहुँचे। शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली देरी से मिलने पहुँचे। राजे ने देर रात्रि तक सभी से मुलाकात की और सभी से बात की।
राजे को दूसरी लिस्ट का है इंतजार
इधर होटल में जिस तरह से भाजपा नेता पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे से मिल रहे थे और जिस तरह से राजे अन्य नेताओं से बात कर रही थी, उससे लग रहा था कि वे दूसरी लिस्ट का इंतजार कर रही है। दूसरी लिस्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।
राजे को उदयपुर से लड़ने का न्यौता
जनता सेना के मांगीलाल जोशी ने पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे को उदयपुर से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया। जोशी ने कहा कि मेवाड़ में भाजपा की हालत बहुत बुरी है और अंदर ही अंदर जबरदस्त युद्ध चल रहा है। ऐसे में वह यदि उदयपुर शहर से चुनाव लड़े तो भाजपा की संभाग में अच्छी पकड़ होगी और मेवाड़ की अधिकांश सीटें भाजपा जीतेगी। हालांकि राजे ने कुछ कहा नहीं बस से मुस्कुराती रही।
Editorial

Editorial

Next Story