✕
पू. सी. रेल द्वारा चार डीजल स्पेशल जॉयराइड्स टॉय ट्रेन सेवाओं का परिचालन
By EditorialPublished on
पूर्वोत्तर सीमा रेल (Railway) ने पर्यटकों की मांग पूर्ति के लिए 13 अक्टूबर2023 से 05 जनवरी, 2024 तक दार्जिलिंग और घूम के बीच दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) की टॉय ट्रेन सेवा के तहत चार डीजल स्पेशल जॉयराइड्स दैनिक आधार पर परिचालित करने का निर्णय लिया है।

x

मालीगांव । पूर्वोत्तर सीमा रेल (Railway) ने पर्यटकों की मांग पूर्ति के लिए 13 अक्टूबर2023 से 05 जनवरी, 2024 तक दार्जिलिंग और घूम के बीच दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) की टॉय ट्रेन सेवा के तहत चार डीजल स्पेशल जॉयराइड्स दैनिक आधार पर परिचालित करने का निर्णय लिया है।
डीजल स्पेशल जॉयराइड्स का परिचालन
- ट्रेन संख्या 02547 (दार्जिलिंग - घूम - दार्जिलिंग) डीजल स्पेशल जॉयराइड, दार्जिलिंग से 09:20 बजे रवाना होकर घूम 10:05 बजे पहुंचेगी। अपनी वापसी यात्रा में यह ट्रेन घूम से 10:25 बजे रवाना होकर दार्जिलिंग 10:55 बजे पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 02548 (दार्जिलिंग - घूम - दार्जिलिंग) डीजल स्पेशल जॉयराइड, दार्जिलिंग से 11:25 बजे रवाना होकर घूम 12:10 बजे पहुंचेगी। अपनी वापसी यात्रा में यह ट्रेन घूम से 12:30 बजे रवाना होकर दार्जिलिंग 13:00 बजे पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 02549 (दार्जिलिंग - घूम - दार्जिलिंग) डीजल स्पेशल जॉयराइड्स, दार्जिलिंग से 13:25 बजे रवाना होकर घूम 14:10 बजे पहुंचेगी। अपनी वापसी यात्रा में यह ट्रेन घूम से 14:35 बजे रवाना होकर दार्जिलिंग 15:05 बजे पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 02550 (दार्जिलिंग - घूम - दार्जिलिंग) डीजल स्पेशल जॉयराइड, दार्जिलिंग से 15:30 बजे रवाना होकर घूम 16:15 बजे पहुंचेगी। अपनी वापसी यात्रा में यह ट्रेन घूम से 16:35 बजे रवाना होकर दार्जिलिंग 17:05 बजे पहुंचेगी।
सभी चार डीजल स्पेशल जॉयराइड्स 03 प्रथम श्रेणी चेयर कार कोचों के संयोजन के साथ चलेगी। दो कोच में 30 सीटें और एक कोच में 29 सीटें होंगी।
इन ट्रेनों के ठहराव तथा समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एनटीईएस पर उपलब्ध है तथा विभिन्न समाचारपत्रों और पू. सी. रेल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी अधिसूचित की जा रही है। यात्रियों से अपनी यात्रा शुरू करने से पहले इन विवरणों पर ध्यान देने का अनुरोध किया जाता है।
Next Story
Related News
X

