Pratahkal:command of Mewad Bhawan is again in the hands of NABEDA
मुबंई । अम्बेश सौभाग्य मेवाड़ चेरिटेबल ट्रस्ट मेवाड़ भवन (Mewad Bhawan) की 11वीं वार्षिक साधारण बैठक मेवाड भवन में आयोजित की गई। कोषाध्यक्ष सुरेश आँचलिया ने कोषाध्यक्ष भगवती पोखरणा की सहमति से हिसाब किताब पेश किया, जिसे पारित किया गया। सभी ट्रस्टियों द्वारा सामूहिक निर्णय लिया कि मेवाड भवन व दिलीप नाबेडा मेवाड होस्टल परियोजना का जब तक सुचारु रूप से संचालन नहीं हो जाता तब तक पुन: अध्यक्ष पद पर दिलीप नाबेडा को जिम्मेदारी दी जाए। इस पर 2025 तक पुन: नाबेडा को मेवाड भवन व होस्टल अध्यक्ष की कमान दी गई।

Pratahkal:Mewad Bhawan
नाबेडा को नवीन कार्यकारिणी सहित अन्य निर्णय के अधिकार दिए गए। नाबेडा ने होस्टल के बारे में बताया कि वहां का तकनीकी कार्य अंतिम चरण में हैं, जल्द ही होस्टल मे एडमिशन की शुरुआत की जायेगी। नाबेड़ा ने सभी का हार्दिक आभार प्रदर्शित करते हुए उनके नेतृत्व में विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया और भरोसा दिया कि क्षमता के अनुरूप ट्रस्ट को नए आयाम प्रदान करने का कार्य करते रहेंगे। भगवतीलाल लोढा व अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। इस अवसर पर मेवाड भवन गोरेगांव व होस्टल ट्रस्टियों सहित मेवाड़ संघ के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story