APJ Abdul Kalam Birth Anniversary Tribute
कामां (प्रासं)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अल्पसंख्यक मोर्चा (minority front) व भाजपा (BJP) के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) की जयंती बरौलिया मार्बल्स बाईपास कोसी चौराहा कामां में मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ता सत्यदेव शर्मा ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई जहां पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता पंडित रामजीलाल शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष याकूब खान, जिला महामंत्री दीन मोहम्मद, राजवीर एडवोकेट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शाकिर अली, अफजल साहिल रोहताश सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद थे।
Next Story