✕
जोधपुर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के साथ होगी साझेदारी
By EditorialPublished on
जोधपुर (सं)। यर्न ऑयल एंड गैस (Yern Oil and Gas) ने एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (Agricultural University), जोधपुर (Jodhpur) (एयूजे) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू (MoU) के तहत साल भर में 15 से ज्यादा ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाएंगे। इसमें छोटी और लंबी दोनों अवधि के कोर्सेज शामिल हैं।

x

जोधपुर (सं)। यर्न ऑयल एंड गैस (Yern Oil and Gas) ने एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (Agricultural University), जोधपुर (Jodhpur) (एयूजे) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू (MoU) के तहत साल भर में 15 से ज्यादा ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाएंगे। इसमें छोटी और लंबी दोनों अवधि के कोर्सेज शामिल हैं। यह कृषि और गैर कृषि से संबंधित क्षेत्रों में उम्मीदवारों के कौशल का विकास (Skill Development) कर रोजगार (Employment) के अवसरों को बढ़ावा देगी। इससे क्षेत्र में लंबे समय तक आर्थिक समृद्धि आएगी। इस ट्रेनिंग कोर्सेज में एक महीने की अवधि के वोकेशनल कोर्स के साथ ही एक साल की लंबी अवधि के डिप्लोमा कोर्स भी शामिल हैं।
इन कोर्सेज (Courses) का संचालन राजस्थान के जोधपुर के केयर्न सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीसीओई) में किया जाएगा। इसका उद्देश्य साल भर में 200 छात्रों को ट्रेनिंग देना है। आने वाले वर्षों में इस सेंटर से अधिक संख्या में छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। छात्रों के एक बहुत बड़े वर्ग तक इन कोर्सेज की पहुंच को बढ़ाया गया है। यहां एडमिशन लेने वाले छात्र ट्यूशन और हॉस्टल की फीस में सब्सिडी (Subsidy) का भी लाभ उठा सकेंगे।
यह साझेदारी पर्यावरण, सामाजिक स्थिति और प्रशासन (ईएसजी) के विजन को हासिल करने के लिए समुदाय में बदलाव के केयर्न के स्थापित लक्ष्य का अनुसरण करती है। केयर्न ऑयल एंड गैस के डिप्टी सीईओ डॉ. स्टीव मूर ने साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए कहा, हमने अपने संचालन क्षेत्र के पास रहने वाले समुदाय में कौशल के विकास के लिए एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, जोधपुर से साझेदारी की है।

Editorial
Next Story
Related News
X
