Pratahkal:What did Akshay Kumar say on working with Raveena Tandon after 20 years?
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज 'मिशन रानीगंज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर फिल्म (Film) की प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल में ही अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू जंगल' (Welcome to the Jungle) का अनाउंसमेंट किया था। इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट का भी अनाउंसमेंट कर दिया गया था। ये फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की है। इस फिल्म के अनाउंसमेंट के साथ ही ये कंफर्म हो गया था कि अक्षय कुमार एक बार फिर रवीना टंडन (Raveena Tandon) के साथ काम करते नजर आएंगे। साल 2024 में क्रिसमस के मौके पर फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। अब अक्षय कुमार ने फिल्म की स्टार कास्ट और रवीना टंडन संग दोबारा काम करने के बारे में बात की है। उन्होंने सालों बाद दोबारा साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, 'हम 'वेलकम टू द जंगल' ने नाम की एक फिल्म बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग हम जल्द ही शुरू करेंगे। और वह गाना एक शानदार गाना है और यहां तक कि टिप टिप बरसा पानी भी । हमने एक साथ बहुत सी हिट फिल्में की हैं और मैं लंबे समय के बाद (वेलकम टू द जंगल की ) शूटिंग शुरू करने का इंतजार कर रहा हूं और हम एक ही स्क्रीन पर दोबारा एक साथ होंगे।' इस साल की शुरुआत में टूटी सगाई के बारे में बात करते हुए रवीना टंडन ने बताया था, ''मोहरा' के दौरान हम एक हिट जोड़ी थे और अब भी जब हम सामाजिक रूप से एक-दूसरे से मिलते हैं। तो हम सभी अच्छे से वातचीत करते हैं, हम सभी चैट करते हैं। हर कोई आगे बढ़ता है। कॉलेजों में लड़कियां हर हफ्ते अपने बॉयफ्रेंड बदल रही हैं, लेकिन एक सगाई जो टूट गई है वह अभी भी मेरे दिमाग में अटकी हुई है, मुझे नहीं पता कि क्यों । हर कोई आगे बढ़ता है, लोगों के तलाक होते हैं, वे आगे बढ़ते हैं, इसमें कौन सी वही बात है।'
Editorial

Editorial

Next Story