Pratahkal:Thane-Two arrested in Fraud case of Rs 16000 crore
मुंबई । ठाणे (Thane) शहर में एक गिरोह ने पेमेंट गेटवे सेवा मुहैया कराने वाली एक कंपनी के खाते को हैक कर विभिन्न बैंकों के अलग-अलग खातों से 16,180 करोड़ रुपये निकाल लिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस ने भायंदर के रहने वाले 26 साल के अनूप दुबे और एक फर्म में पार्टनर 42 वर्षीय मुंबई निवासी संजय नामदेव गायकवाड़ को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि इस धोखाधड़ी को बहुत पहले से अंजाम दी जा रही थी। हालांकि, इसका खुलासा उस समय हुआ जब अप्रैल 2023 में कंपनी के पेमेंट गेटवे सिस्टम को हैक कर अचानक 25 करोड़ रुपये उड़ा लिए गए और इसकी शिकायत श्रीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। मालूम हो कि इस मामले में शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस की साइबर सेल टीम को 16,180 करोड़ रुपये से ज्यादा के संदिग्ध लेनदेन का पता चला, जिसके बाद शहर की नौपाड़ा पुलिस ने 6 अक्टूबर को पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस इस दौरान ब्लैक मनी को सफेद करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के 260 बैंक स्टेटमेंट की जांच के बाद 16,180 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ।
Editorial

Editorial

Next Story