✕
पेपर लीक मामले ईडी का बड़ा एक्शन
By EditorialPublished on
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। पेपर लीक (Paper Leak) मामले में ईडी (ED) की सक्रियता से प्रदेश में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। कांग्रेस नेताओं (Congress Leaders) के करीबियों के घर कार्रवाई चल रही है। दिनेश खोड़निया, स्पर्धा चौधरी और अशोक जैन के 9 ठिकानों पर कार्रवाई की सूचना मिली है।

x

जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। पेपर लीक (Paper Leak) मामले में ईडी (ED) की सक्रियता से प्रदेश में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। कांग्रेस नेताओं (Congress Leaders) के करीबियों के घर कार्रवाई चल रही है। दिनेश खोड़निया, स्पर्धा चौधरी और अशोक जैन के 9 ठिकानों पर कार्रवाई की सूचना मिली है।
बता दें कि पेपर लीक मामले में शुक्रवार सुबह प्रदेश के तीन शहरों में ईडी की कार्रवाई शुरू हुई तो खबर आग की तरह पूरे प्रदेश में फैल गई। कहा जा रहा है कि कांग्रेस सीनियर नेताओं के करीबियों के घर और दफ्तर सहित 9 ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई हो रही है। यह सभी जगह दिनेश खोड़निया, स्पर्धा चौधरी और अशोक जैन के बताए जा रहे हैं, जिसमें से दिनेश खोड़निया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के करीबी बताए जा रहे हैं। वहीं, स्पर्धा चौधरी पेपर लीक सरगना सुरेश ढाका की महिला मित्र हैं और अशोक जैन भी एक कांग्रेस नेता के करीबी हैं। ईडी सूत्रों के अनुसार, पेपर लीक में शामिल आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा और मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण को ईडी ने पिछले दिनों रिमांड पर लिया था। बाबूलाल ने पूछताछ में कुछ अन्य लोगों की जानकारी ईडी को दी थी। बाबूलाल कटारा से हुई पूछताछ के बाद ईडी ने भूपेंद्र सारण को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। बाबूलाल कटारा और भूपेंद्र सारण जानते हैं कि और कौन लोग पर्दे के पीछे थे। रिमांड के दौरान दोनों से मिली जानकारी को दिल्ली ईडी कार्यालय में भिजवाया गया एक गोपनीय दल ने दिनेश खोड़निया, अशोक जैन और स्पर्धा चौधरी की पिछले सात दिन तक जांच की। जांच में इनके बैंक डिटेल, बैक ग्राउंड, कॉनटैक्ट, आगामी विधानसभा चुनाव में इनकी भूमिका की जांच की गई। इसके अलावा सिविल लाइन में कई वरिष्ठ नेताओं के संपर्क की जानकारी ईडी को मिली। इस पर दिल्ली और गुजरात की टीम को जयपुर (Jaipur) में छापेमारी (Raid) के लिए भेजा गया। ईडी को सर्च के दौरान सबूत मिलने पर सभी को ईडी मुख्यालय में आने के नोटिस दिए जा सकते हैं। नोटिस के बाद ईडी मुख्यालय में आकर ईडी के सवालों के जवाब देने होंगे।
चुनाव के समय ईडी की कार्रवाई
शुक्रवार सवेरे से ही सागवाड़ा की पुनर्वास कॉलोनी स्थित घर के बाहर हथियार बंद सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। ईडी ने ये कार्रवाई ऐसे समय पर की है जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान करते हुए आचार संहिता लागू कर दी है। इस वक्त अशोक जैन के घर के बाहर और अंदर हथियारों से लैस सीआरपीएफ जवानों को सुरक्षा के मद्देनजर खड़ा देखा गया।
कटारा पर मंथली पैसे देने का आरोप
दरअसल, ईडी को पेपर लीक मामले में भूपेंद्र सारण द्वारा पूछताछ में दिनेश खोड़निया का नाम सामने आया है। यह भी पता चला है कि खोड़निया की बाबूलाल कटारा (Babulal Katara) को आरपीएससी सदस्य बनवाने में अहम भूमिक रही है। ईडी को इस बात के सबूत मिले हैं कि खोड़निया को बाबूलाल कटारा मंथली पैसे देता था। ईडी ने सुरेश ढाका की महिला मित्र स्पर्धा चौधरी के ठिकानों पर रेड मारी । इन पर ढाका को भागने और भूमिगत होने में की का आरोप है। खोड़निया के बेटे के ससुर के घर भी ईडी ने रेड डाली है। ईडी को पेपर लीक में शामिल होने और पैसे के लेनदेन के पुख्ता सबूत मिले है।
- paper leak ed (enforcement directorate) investigation congress leaders dinesh khodania sparha choudhary ashok jain rajasthan paper leak scandal babulal kataria suresh dhaka crpf central reserve police force election commission rajasthan assembly elections enforcement directorate raid money laundering babulal kataria's allegations paper leak probe babulal kataria's role enforcement directorate action political scandal ashok gehlotpaper leak scandal rajasthan

Editorial
Next Story
Related News
X
