Pratahkal:IndVsPak:CWC 2023:Biggest Match of the World Cup today
अहमदाबाद (एजेंसी) CWC 2023 । चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान (IndVsPak)के खिलाफ विश्व कप (Cricket World Cup) लगातार आठवीं जीत के लिये शनिवार को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में भारतीय टीम (Indian Team) यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) पर उतरेगी तो उसके कंधों पर मैदान पर मौजूद करीब एक लाख दर्शकों के साथ ही टीवी और मोबाइल स्क्रीन से चिपके करोड़ों प्रशंसकों की उम्मीदों को बोझ भी होगा ।
महा मुकाबले के चश्मदीद गवाह बनने के लिये क्रिकेट के दीवाने अहमदाबाद के होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउसों में जम चुके हैं। एक दिवसीय मुकाबलों की बात की जाये तो पाकिस्तान के पक्ष में भारत की तुलना में ज्यादा जीत आयी हैं मगर विश्व कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ अब तक हार का ही सामना करना पड़ा है। बड़े टूर्नामेंट में होने वाले दवाब में पाकिस्तान की टीम अब तक बिखरी नजर आयी है। भारत और पाकिस्तान ने मौजूदा विश्व कप में अब तक दो-दो मैचों में जीत हासिल की है जिससे दोनो टीमो का हौसला बुलंद है मगर रोहित और बाबर की सेना को अपने अपने देशों के करोड़ों प्रशंसकों की उम्मीदों के दवाब से निपटना होगा। भारत की ताकत उसकी मजबूत बल्लेबाजी से आंकी जाती रही है मगर हाल के वर्षों में भारतीयों ने गेंदबाजी में भी खासा सुधार किया है जबकि पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी मौजूदा विश्व कप में अब तक कोई खास प्रभाव नही छोड़ सके हैं वहीं नसीम शाह के चोटिल होने से भी मेहमान टीम की गेंदबाजी धार भी कुंध हुयी है। उधर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह की स्विंग के अलावा कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की फिरकी पाकिस्तान बल्लेबाजी की दिशा और दशा बिगाड़ सकती है वहीं रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में तूफानी शतक ठोक कर अपनी शानदार फार्म का मुजाहिरा कर दिया है। हालांकि कल के मुकाबले में क्रिकेट प्रेमी शाहीन शाह अफरीदी और विराट कोहली के बीच रोमांचक जंग देखने को आतुर होंगे।
Editorial

Editorial

Next Story