Gulabchand Kataria Birthday Celebration
उदयपुर. नगर संवाददाता | असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया (Assam Governor Gulabchand Kataria) ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाया। कटारिया के जन्मदिन (Birthday) को लेकर उदयपुर शहर (Udaipur City) से दावेदारी कर रहे दावेदारों ने अपनी पूरी जान फूंक दी। जन्मदिन के कार्यक्रम में मावली विधायक धर्मनारायण जोशी भी पहुंचे और कटारिया को बधाई दी । जन्मदिन के इस कार्यक्रम में मावली विधायक को देखकर अन्य भाजपा के दावेदारों में हड़कंप मच गया और नए समीकरण बनने की संभावना शुरू हो गई है। वहीं विधायक जोशी का इस तरह से जन्मदिन में जाना अप्रत्याशित माना जा रहा है। वहीं कटारिया ने अपना जन्मदिन सुबह से ही देवदर्शन और सेवा कार्यों के साथ मनाया।
असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का शुक्रवार को जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कटारिया ने भुवाणा स्थित एक मॉल के पीछे रिसोर्ट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा से जुड़े कई पदाधिकारी नेता और कार्यकर्ता कटारिया को बधाई देने पहुँचे। इससे पहले पूरे दिनभर शहर में भाजपा नेताओं ने जोरदार आयोजन किया गया। टिकट की आस में दावेदारों ने जमकर खर्चा किया। इस दौरान दावेदार कटारिया के पीछे-पीछे चलते रहे । हर कार्यक्रम में भाजपा के दावेदार साथ चल रहे थे और अलग-अलग जगह पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शाम को जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक मॉल के पीछे आयोजित रिसोर्ट में कार्यक्रम में भी कटारिया को दावेदारों ने बधाईयां दी। गौरतलब है कि इस रिसोर्ट की व्यवस्था भी दावेदारों ने ही संभाली थी । इसके बाद दावेदारों का आना शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि उदयपुर शहर से टिकट की दावेदारी कर रहे अधिकांश दावेदार पहुँचे और कटारिया को बधाई दी। इस दौरान कटारिया को बधाई देने के लिए मावली विधायक धर्मनारायण जोशी भी पहुँचे और कटारिया को बधाई दी । कटारिया के जन्मदिन के अवसर पर लम्बे समय बाद मावली विधायक धर्मनारायण जोशी को देखकर अन्य दावेदार हैरान रह गए। जोशी को देखकर वहां पर मौजूद दावेदारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया । विधायक जोशी को देखकर वहां पर अब नए समीकरण बनते दिख रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि जोशी की दावेदारी अब बदल सकती है। ऐसे में लम्बे समय से उदयपुर शहर से दावेदारी कर रहे अन्य नेताओं के सामने नई चुनौती आ गई है।
देवदर्शन व सेवा कार्य कर मनाया जन्मदिन
असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सुबह सेक्टर 11 मछला मंगरा स्कीम कॉलोनी में स्थित त्र्यबकेश्वर महादेव के वहां पूजा अर्चना व अभिषेक कर दिन की शुरुआत की। जहां भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली के नेतृत्व में आयोजन हुआ।
सर्वऋतु मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत उप महापौर पारस सिंघवी द्वारा स्वागत किया गया। एमबी हॉस्पिटल स्थित मानव सेवा समिति मे उपाध्यक्ष राजकुमार चित्तौड़ा के नेतृत्व में स्वागत किया, जहां जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया। कैंसर वार्ड महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता जोशी के नेतृत्व में फल वितरण किया। नीलकंठ महादेव में रूद्राभिषेक किया। दुर्गा नर्सरी शिव मंदिर दर्शन किया यहां पर प्रमोद समार के नेतृत्व मे स्वागत किया। बोहरा गणेश जी पूजा-अर्चना की। शक्ति नगर स्थित सनातन मंदिर में रक्त दान व निशुल्क जांच शिविर, आयुष्मान भारत रजिस्ट्रेशन कैंप का निरीक्षण किया। आवरी माता मंदिर में आरती के दर्शन किए। इसके बाद भुवाणा स्थित रिसोर्ट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Editorial

Editorial

Next Story