✕
समीर वानखेड़े को मिली जान से मारने की धमकी
By EditorialPublished on
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) (Narcotics Control Bureau) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उन्हें बांग्लादेशी कट्टरपंथियों की तरफ से दी गई है। धमकी मिलने के बाद इस मामले में जांच शुरू हो गई है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वानखेड़े को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने मुंबई (mumbai) के पुलिस कमिश्नर और गोरेगांव (goregaon) पुलिस थाने को एक ईमेल भेजा और खतरे के बारे में सूचित किया। अधिकारी ने बत

x
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) (Narcotics Control Bureau) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उन्हें बांग्लादेशी कट्टरपंथियों की तरफ से दी गई है। धमकी मिलने के बाद इस मामले में जांच शुरू हो गई है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वानखेड़े को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने मुंबई (mumbai) के पुलिस कमिश्नर और गोरेगांव (goregaon) पुलिस थाने को एक ईमेल भेजा और खतरे के बारे में सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। बता दें कि समीर वानखेड़े एक आईआरएस ऑफिसर (IRS officer) हैं। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को गिरफ्तार कर वो सुर्खियों में आए थे। इस समय वो चेन्नई (Chennai) में कार्यरत हैं। दरअसल, जिस समय वो इस पूरे मामले की जांच कर रहे थे, वो NCB में जोनल चीफ थे। वानखेड़े को 2019 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का जोनल डायरेक्टर बनाया गया था। बता दें कि कार्डेलिया क्रूज ड्रग (cardelia cruise drug) मामले में बॉलीवुड एक्टर (bollywood actor) शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार किया गया था। कहा गया था कि उसके पास से ड्रग्स मिली थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
