✕
प्रदेश की गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल : दीप्ति रावत
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | प्रदेश की गहलोत सरकार (Gehlot government) हर मोर्चे के पर विफल रही है। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के केसों में कई गुना वृद्धि हो गई है और महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

x
उदयपुर. नगर संवाददाता | प्रदेश की गहलोत सरकार (Gehlot government) हर मोर्चे के पर विफल रही है। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के केसों में कई गुना वृद्धि हो गई है और महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत (National General Secretary Deepti Rawat) ने गुरूवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहा कि राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) हर मोर्चे पर विफल रही चाहे वह महिला सुरक्षा हो, विद्यार्थी वर्ग पेपर लीक से परेशान, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने से मुकरना, महिलाओं को पेंशनए बिजली एवं पेट्रोल डीजल की दरो से आम जनता परेशान है। एनसीआरबी की रिपोर्ट (NCRB Report) के अनुसार राजस्थान महिला उत्पीड़न में देश में शीर्ष स्थान पर हैं। कांग्रेस (Congress) के 5 वर्ष के शासन में 2 लाख महिला उत्पीड़न एवं 30 हजार महिला दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज हुई है। राज्य में मंदिरों एवं तोरण द्वार को तोड़ा जा रहा है, राज्य में तुष्टिकरण चरम सीमा पर है। राजस्थान सरकार के कुशासन को जनता आने वाले चुनाव में जवाब देगी एवं सबक सिखाएगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के कार्यकाल को याद करते हुए अंत्योदय योजना, पंचायत राज एवं महिलाओं की सुरक्षा का जिक्र किया, केंद्र में मोदी सरकार की जल मिशन योजना, किसान नीति, उज्वला योजना, हर घर इज्जतघर आदि जन लाभार्थी योजनाओ का वर्णन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक सहित कई उपस्थित थे ।
- gehlot government rajasthan women's safety paper leaks unemployment allowance pensions electricity petrol diesel prices ncrb report temple demolitions marginalization bhairon singh shekhawat antyodaya yojana panchayati raj modi government jal mission yojana farmer policy ujjwala yojana public welfare schemes deepti rawat congress government elections political statements government policies development programs ncrb report crime against women rajasthan politics gehlot government news latest news news news today rajasthan news udaipur rajasthan congress Gehlot sarkarrajasthan women safety

Editorial
Next Story
Related News
X
