Kangana Ranaut World Cup 2023 video
क्वीन जैसी फिल्म से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वालीं बी टाउन एक्ट्रेस कंगना रनोट (Actress Kangana Ranaut) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी कमाल की अदाकारी के जरिए किसी भी फिल्म (Film) को सफल बनाने का हुनर रखने वालीं कंगना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तेजस' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस बीच 'तेजस' (Tejas) को प्रमोट करने के लिए कंगना वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में भारत (India) बनाम अफगानिस्तान (Afghanistan) प्री मैच शो में पहुंची है।
इस दौरान एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। कंगना रनोट का एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड (Bollywood)
ने अप ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Instagram) हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंगना 'तेजस' फिल्म के लुक में नजर आ रही हैं। अदाकारा का ये वीडियो स्टार स्पोर्ट्स पर टीम इंडिया और अफगानिस्तान मैच से पहले प्री शो का, जिसमें कंगना ने शिरकत की है।
इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी से ये कहती हुईं नजर आ रही हैं- "जरा संभल कर हम लोग नकली वालें हैं। और ये असली वाले हैं।" हालांकि वीडियो में ये नजर नहीं आ रहा है कि कंगना ये बात किस के लिए कही हैं, लेकिन फैंस का मानना है कि शायद कंगना रनोट के ये बोल मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी या फिर टीम इंडिया के खिलाडियों के लिए हैं। सोशल मीडिया पर कंगना के इस अंदाज और वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
फिल्म 'तेजस' को लेकर कंगना रनोट का नाम मौजूदा समय में लाइमलाइट में बना हुआ है। इस फिल्म में कंगना वायुसेना के एक पायलट की भूमिका में मौजूद हैं। गौर करें 'तेजस' की रिलीज डेट को लेकर तो आने वाले 27 अक्टूबर को कंगना की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Editorial

Editorial

Next Story