bob
मुंबई। बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने एनआरओ (NRO) और एनआरई (NRE) मीयादी जमा सहित घरेलू रिटेल मीयादी जमा की ब्याज दरों में 3 साल तक की विभिन्न अवधियों के लिए 50 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है । ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की जमाराशियों पर लागू होंगी।
बैंक आम नागरिकों के लिए प्रति वर्ष 7.40% तक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रति वर्ष 7.90% तक की ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। बैंक ने 399 दिनों के लिए अपनी तिरंगा प्लस जमा योजना पर भी ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को गैर–प्रतिदेय जमाराशियों पर 7.80% प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिलेगा।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य महाप्रबंधक, खुदरा देयताएं और एनआरआई व्यवसाय, रवींद्र सिंह नेगी ने बताया, हम ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों (interest rates) की पेशकश करते हुए खुश हो रही है, जिससे वे एक उच्च सुनिश्चित रिटर्न प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

Next Story