rajasthan
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (rajasthan) में विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) की तारीख बदल (Date change) गई है। चुनाव आयोग (election Commission) ने कहा है कि राजस्थान में 23 नवंबर की बजाय 25 नवंबर को वोटिंग होगी।
हालांकि, मतगणना (counting of votes) की तारीख नहीं बदली गई है। 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने राज्य में 23 नवंबर को प्रस्तावित हजारों शादियों (wedding) और देव उठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) की वजह से तारीख में बदलाव किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि 23 नवंबर को राज्य में बड़े पैमाने पर शादी के आयोजन हैं। इसके अलावा सामाजिक कार्यक्रम भी हैं। इसे देखते हुए कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने मतदान
(election)
का तारीख बदलने की अपील की थी। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने वोटिंग की तारीख को बदलने का फैसला लिया है। बता दें कि 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है, जिसे देवउठनी भी कहा जाता है। इस दिन शादी करना अच्छा माना जाता है और लोग बिना किसी मुहूर्त को देखे ही शादी करते हैं। इस बार राजस्थान में देवोत्थान एकादशी के मौके पर 50 हजार से अधिक शादियों का अनुमान है। यही वजह है कि मतदान की तारीख ही बदलने की मांग हो रही थी। भाजपा से पाली के सांसद पीपी चौधरी ने भी चुनाव आयोग को लेटर लिखकर चुनाव की तारीख बदलने की मांग की थी। देवउठनी एकादशी और शादियों का हवाला देकर उन्होंने भी 23 से दो दिन पहले या बाद में मतदान की मांग की थी। अब चुनाव आयोग ने उठ रही इस मांग को मानते शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। हालांकि नतीजे की तारीख वही रहेगी और 3 दिसंबर को ही वोटों की गिनती होगी ।
क्या है नया शेड्यूल
  • गैजेट नोटिफिकेशन- 30 अक्टूबर
  • नामांकन की अंतिम तारीख- 6 नवंबर
  • स्क्रूटनी की तारीख-7 नवंबर
  • नामांकन वापस लेने की सीमा-9 नवंबर
  • मतदान की तारीख-25 नवंबर
  • मतगणना की तारीख-3 दिसंबर
20 जनवरी से पहले नई सरकार का गठन जरूरी
राजस्थान में मौजूदा विधानसभा (vidhansabha) का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। इससे पहले में नई सरकार का गठन करना और विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी होगा। वहीं, चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आ जाएंगे। ऐसे में दिसंबर के दूसरे तीसरे हफ्ते में प्रदेश नई सरकार और मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आ सकता है।
Editorial

Editorial

Next Story