✕
वसुंधरा का संदेश कांग्रेस सरकार को विदा करें
By EditorialPublished on
राजस्थान (rajasthan) विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) की तारीखों का ऐलान होते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए एक ऑडियो मैसेज जारी किया। इस मैसेज में वे वह कर रहे हैं कि सरकार बनाने के लिए हमने जो मेहनत 2018 में की थी वैसी ही मेहनत 2023 के चुनावों में करनी है।

x
(कार्यालय संवाददाता) जयपुर। राजस्थान (rajasthan) विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) की तारीखों का ऐलान होते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए एक ऑडियो मैसेज जारी किया। इस मैसेज में वे वह कर रहे हैं कि सरकार बनाने के लिए हमने जो मेहनत 2018 में की थी वैसी ही मेहनत 2023 के चुनावों में करनी है।
तभी हम सत्ता पर काबिज रह पाएंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे सब एकजुट हो जाएं और पहले की तरह चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने भी ऐसा ही एक संदेश जारी करते हुए कांग्रेस (Congress) को विदा करने का आह्वान किया है।
ऑडियो मैसेज में क्या बोले सीएम गहलोत
गहलोत ने अपने ऑडियो मैसेज में कहा है, नमस्कार, मैं अशोक गहलोत हूं। आप कांग्रेस परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। यह कार्यकर्ताओं की दिन रात की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि 2018 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन सकी। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के कारण ही कांग्रेस सरकार दोबारा इसे दोहरा सकती है। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
वसुंधरा बोलीं बदलाव का संकल्प पूरा करें और कांग्रेस को विदा करें
भाजपा (BJP) के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी एक संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा- प्रिय प्रदेशवासियों, चुनावों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश की जनता ने पिछले पांच वर्षों में बहन-बेटियों का उत्पीड़न, हर रोज निर्दोषों की हत्याएं, आए दिन गरीबों व दलितों पर अत्याचार, बार-बार पेपर लीक से व्यथित युवाओं की पीड़ा को देखा है । कांग्रेस के इस कुशासन से हर वर्ग आहत हुआ है। हर तरफ खौफ और दहशत का माहौल है। कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए अब समय आ गया है कि आप सब राजस्थान में बदलाव के संकल्प को पूरा करें तथा अपने वोट की ताकत से नाकारा कांग्रेस सरकार को विदा करें।
मतभेद भुलाकर सब एकजुट हो जाएं गहलोत
सीएम गहलोत ने कहा, अगले दो महीनों तक हमें सभी आपसी मतभेद भुलाकर केवल पार्टी हित में काम करना होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) के विचारों को मजबूत करने और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए फिर से एकजुट होकर बड़ा संकल्प लेना होगा । मेरा निवेदन है कि इस बार चुनौती बहुत बड़ी है। देश के सामने भी और पार्टी के सामने भी। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम राजस्थान में कैसे सफल हो सकें जिससे देश में एक संदेश जाए और हम आने वाले समय में सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सकें । काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से ।
नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश
सीएम का यह संदेश उस समय आया जब पार्टी कभी भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है।
ऐसे में जिन नेताओं, प्रत्याशियों और पूर्व प्रत्याशियों के टिकट कटने से अगर वे नाराज होते हैं तो सीएम उन्हें खुश रख सकें। प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही सीएम बागियों को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए वे खुद अपनी आवाज में संदेश देकर अपनी बात कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
