✕
8 पिस्टल, 4 मैगजीन 60 कारतूस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | जिले की मावली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों से 8 पिस्टल (Pistol), 4 मैगजीन (Magazine) व 60 जिंदा कारतूस (Cartridge) बरामद किए है। आरोपी यह हथियार बिहार (Bihar) के गोपालपुरा (Gopalpura) से लाए है। आरोपी लोगों को डराने और क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के लिए हथियार रख रहे थे।

x
उदयपुर. नगर संवाददाता | जिले की मावली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों से 8 पिस्टल (Pistol), 4 मैगजीन (Magazine) व 60 जिंदा कारतूस (Cartridge) बरामद किए है। आरोपी यह हथियार बिहार (Bihar) के गोपालपुरा (Gopalpura) से लाए है। आरोपी लोगों को डराने और क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के लिए हथियार रख रहे थे।
एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के तहत हथियारों की धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एएसपी प्रियंका व डिप्टी कैलाश कुँवर के नेतृत्व में थानाधिकारी रतन सिंह को सूचना मिली कि एक युवक अवैध रूप से हथियार लेकर घूम रहा है। इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई छगन लाल, हैड कांस्टेबल हिरालाल, कांस्टेबल उदय सिंह सुरेश कुमार, भंवरलाल, कैलाश, हिमांशु, नरेन्द्र की टीम ने दबिश देकर 8 अक्टूबर को प्रकाश उर्फ भूरिया पुत्र हजारी लाल सुथार निवासी आईडाणा आमेट को गैंगहट मावली से गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाशी में इसके पाएस एक लोडेड देशी पिस्टल मिली। आरोपी को थाने पर लाया गया और पूछताछ की तो इसने यह पिस्टल विजय गुर्जर निवासी आम्बानगर निम्बाहेडा चितौडगढ़ से खरीदकर लाना बताया। इस पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश की सूचना पर नितिन उर्फ निक्की पुत्र प्रकाश शर्मा निवासी पीपली चौक फतहनगर को गिरफ्तार कर उसके मकान की तलाशी ली तो उसके घर से 7 देशी पिस्टल, 4 मैग्जीन व 56 जिंदा कारतूस का जखीरा बरामद किया गया। पुलिस ने लगातार तलाश कर इस गिरोह के सक्रिय सदस्य विजय उर्फ किशन पुत्र रामलाल गुर्जर निवासी आम्बानगर निम्बाहेड़ा चितौडगढ़ को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वे पिस्टल बिहार के गोपालगंज से लाए है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अधिक जानकारी के लिए रिमाण्ड पर लिया है।
लोगों में दहशत बनाना चाहते थे
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इतने शातिर है कि वे इन हथियारों के माध्यम से क्षेत्र में अपना दबद कायम करना चाहते थे। आरोपी विजय तो निम्बाहेड़ा का हिस्ट्रीशीटर है और यह आदनित अपराधी है। इसी तरह नितिन उर्फ निक्की के खिलाफ फायरिंग करने का और आरोपी प्रकाश सुधार के खिलाफ फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का प्रकरण चल रहा है।
- police action firearm seizure illegal weapons bihar criminal gang criminal activity arrest investigation criminal network rajasthan law enforcement weapon trafficking organized crime threat to public safety illegal firearms criminal apprehension criminal operation firearm possession weapon possession police operation security concern criminal suspects gun trafficking gang-related crime public safety criminal investigation criminal activities criminal offense udailpur udaipur rajasthan udaipur news udaipur city udaipur district crime newsillegal firearms seized in udaipur

Editorial
Next Story
Related News
X
