Temple Burglary Attempt
देसूरी (प्रा.सं.)। देसूरी थाना (Desuri police station) क्षेत्र के कोटड़ी गांव (Kotri village) में चोरी (Theft) करने के लिए मन्दिर (temple) में घुसे दो युवक पकड़े जाने के डर से बाइक (Bike) मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाधिकारी (police station officer) रविंद्रपालसिंह (Ravindra Pal Singh) ने बताया कि कोटड़ी गांव में सुबह करीब 4 बजे आईमाता मन्दिर वडेर का ताला तोड़कर चोर मन्दिर में घुसे। इस दौरान एक युवक को अपने घर की छत से चोर मंदिर में जाते हुए दिखाई दिए। इस पर वह चिल्लाया तो कई युवा लाठियां लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख दो चोर बाइक पर सवार होकर भागने लगे और असन्तुलित होकर गिर पड़े। पकड़े जाने के डर से चोर बिना नम्बरी बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक जब्त कर चोरों की तलाश शुरू की।
Next Story