✕
पत्नी को लेने ससुराल गया युवक फंदे पर झूला
By EditorialPublished on
सरूपगंज (प्रा.सं.)। थाना क्षेत्र के सागवाड़ा गांव में एक युवक का शव फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर सरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की सहमति नहीं बनने पर पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पुलिस के अनुसार सागवाड़ा के जंगल में युवक का पेड़ पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर एएसआई कैलाशचंद तथा हैड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह घटनास्थल पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जाड़ा लिमडा भूला निवासी रविया पुत्र पाबू गमेती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद लोगों की मदद से शव नीचे

x

सरूपगंज (प्रा.सं.)। थाना क्षेत्र के सागवाड़ा गांव (Sagwada Village) में एक युवक का शव फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर सरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की सहमति नहीं बनने पर पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पुलिस के अनुसार सागवाड़ा के जंगल में युवक का पेड़ पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर एएसआई कैलाशचंद तथा हैड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह घटनास्थल पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जाड़ा लिमडा भूला निवासी रविया पुत्र पाबू गमेती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद लोगों की मदद से शव नीचे उतारा और सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस के अनुसार रविया तीन दिन पहले ससुराल अपनी पत्नी को लेने आया था। लेकिन, उसकी पत्नी जाना नहीं चाहती थी। रविया लंबे समय से एलएनटी में सड़क निर्माण का काम करता था। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।
Next Story
Related News
X

