✕
12 साल के इंतजार के बाद नवी मुंबई मेट्रो का होगा शुभारंभ
By EditorialPublished on
बेलापूर से पेंढार को जोड़नेवाली तकरीबन 11.1 किमी. लंबी नवी मुंबई मेट्रो (Navi Mumbai Metro) लाइन 1 बारह साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आम जनता की सेवा में जल्द ही शुरु होने जा रही है। सिडको के मुताबिक, नवी मुंबई मेट्रो लाइन 1 का उद्घाटन 15 अक्तूबर के आसपास होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय से पुष्टि के बाद ही तारीख का ऐलान किया जायेगा।

x

मुंबई । बेलापूर से पेंढार को जोड़नेवाली तकरीबन 11.1 किमी. लंबी नवी मुंबई मेट्रो (Navi Mumbai Metro) लाइन 1 बारह साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आम जनता की सेवा में जल्द ही शुरु होने जा रही है। सिडको के मुताबिक, नवी मुंबई मेट्रो लाइन 1 का उद्घाटन 15 अक्तूबर के आसपास होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय से पुष्टि के बाद ही तारीख का ऐलान किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर इस मेट्रो लाइन 1 का शुभारंभ करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई मेट्रो लाइन 1 के इस 11.1 किमी. लंबे रेलमार्ग के शुभारंभ के लिये रेल संरक्षा आयुक्त से मंजूरी मिल गई है। इस मेट्रो लाइन में सेक्टर-7 बेलापूर, साइंस पार्क, उत्सव चौक, सेक्टर 11 खारघर, सेक्टर 14 खारघर, सेंट्रल पार्क, पेठापाडा, सेक्टर 34 खारघर, पंचनंद तथा पेंढार टर्मिनल इत्यादि कुल 11 स्टेशन्स हैं. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में वित्तीय एवं तकनीकी समेत कई तरह की बाधाएं पेश आई थीं लेकिन आखिरकार अब यह प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है और मेट्रोलाइन 1 संचालन के लिये तैयार है। सिडको ने 500 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिये आईसीआईसीआई बैंक से भी कर्ज सुविधा हासिल की है। सिडको ने वर्ष 2022-23 के बजट में नवी मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट के लिये जमीन भी आवंटित की है। इलेवेटेड नवी मुंबई मेट्रो का काम पिछले 12 साल से चल रहा है। असल में मुंबई में यह मेट्रो का पहला प्रोजेक्ट था जिसकी प्लानिंग की गई थी। लेकिन रिलायंस इंफ्रा की अगुवाई में एमएमआरडीए द्वारा मुंबई मेट्रो लाइन वन की जून 2014 से शुरुआत कर दी गई और यह प्रोजेक्ट अटका पड़ा रह गया था। आनेवाले समय में मेट्रो लाइन 6 और भूमिगत मेट्रो लाइन 3 भी इस साल के आखिर तक आंशिक तौर पर शुरु होने की उम्मीद है। अगले साल से इसका सम्पूर्ण संचालन शुरु होना तय है। नवी मुंबई मेट्रो के लिये किराया भी तय किया गया है जो 10 रुपये से 40 रुपये के बीच होगा। दो किलोमीटर तक की यात्रा के लिये दस रुपये और 2 किलोमीटर से ज्यादा के लिये 40 रुपये किराया होगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
