✕
चुनाव भाषणों से नहीं अपितु प्रबंधन से जीता जाता है
By EditorialPublished on 12 Oct 2023 5:30 AM IST
उदयपुर. नगर संवाददाता | भाजपा (BJP) शहर एवं देहात के चुनाव प्रबंधन कार्य समिति की कार्यशाला का आयोजन बलीचा स्थित संभागीय कार्यालय पर संपन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान चुनाव (Rajasthan elections) के प्रभारी नितिन पटेल थे। बैठक में दिल्ली के संगठन महामंत्री एवं संभाग के केंद्रीय प्रभारी पवन राणा, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी दामोदर लाल अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रवासी दीप्ति रावत, शहर जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, देहात प्रभारी इंद्रमल से

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | भाजपा (BJP) शहर एवं देहात के चुनाव प्रबंधन कार्य समिति की कार्यशाला का आयोजन बलीचा स्थित संभागीय कार्यालय पर संपन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान चुनाव (Rajasthan elections) के प्रभारी नितिन पटेल थे। बैठक में दिल्ली के संगठन महामंत्री एवं संभाग के केंद्रीय प्रभारी पवन राणा, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी दामोदर लाल अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रवासी दीप्ति रावत, शहर जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, देहात प्रभारी इंद्रमल सेठिया, चुनाव प्रबंधन कार्यशाला पर्यवेक्षक प्रसून मेहता, शहर अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली एवं देहात अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर लाल अग्रवाल ने कहा कि अभी एक बार जिन-जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में रह गए हो या जिनके नाम संशोधन करवाने हो अभी संशोधन करवा सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रभावशाली डिजिटल प्रचार प्रसार हो उसके लिए हमारा आईटी सोशल मीडिया और मीडिया आपस में समन्वय करके एक प्रभावशाली प्रचार अभियान प्रारंभ करे। उन्होंने कहा कि नामांकन भरने के पश्चात कार्यकर्ताओं को केवल मात्र अपने शक्ति केंद्र एवं बूथ क्षेत्र में ही रहना है। उन्होंने कहा कि चुनाव भाषणों से नहीं अपितु प्रबंधन से जीता जाता है इसलिए प्रबंधन कौशल की जानकारी प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को होनी चाहिए। राजस्थान चुनाव प्रभारी गुजरात (Gujarat) के पूर्व मुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल ने कहा कि गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नाम पर और भाजपा के काम पर सरकार को बराबर ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ चुनाव के प्रचार का माध्यम बदल गया है, उसका ट्रेंड बदल गया हैद्ध अब सब काम हाई प्रोफाइल और हाई टेक्नोलॉजी के साथ किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के बहुत से निवासी गुजरात में अपना व्यापार कर रहे हैं, हम उन्हें भी राजस्थान में अपने मतदान को करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात और राजस्थान में पेट्रोल में 12 रूपए प्रति लीटर का अंतर है, उन्होंने कहा कि जनता में लाल डायरी वाली बात चलानी पड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें देशभक्ति की और हिंदू संस्कृति की बात घर-घर तक पहुंचानी होगी।
प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष प्रसून मेहता ने कहा एक कुशल चुनाव प्रबंधन के जितने भी बिंदु पर चर्चा की गई है उन सबको अपने-अपने बूथ क्षेत्र पर पूर्ण करने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समाज और वर्ग को साथ में लेकर चुनाव में उनकी भागीदारी हो इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता ध्यान दें प्रदेश की ओर से जो आकांक्षा रथ आया हुआ है उसमें प्रत्येक वर्ग के लोगों से संकल्प पत्र के लिए सुझाव आमंत्रित करें। बैठक में भाजपा सरकार का प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, खेरवाड़ा से भाजप प्रत्याशी नानालाल अहारी, शहर महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह, देहात महामंत्री दीपक शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।
- udaipur nagar correspondent bjp city rural election management committee workshop balicha regional office meeting chief guest gujarat former chief minister rajasthan elections in-charge nitin patel delhi organizational secretary central in-charge of the region pawan rana state president regional in-charge damodar lal agrawal bjp women's wing national president deepthi rawat city district in-charge bansilal khateek rural in-charge indramal sethia election management workshop supervisor prasun mehta city president ravindra shrimali rural president chandragupta singh chauhan bjp state president damodar lal agrawal nomination digital campaign social media media coordination effective campaign management skills digital advertising high profile high technology voters list voter registration patriotic hindu culture affordability petroleum prices public opinion former deputy president of the state prasun mehta booth area participation society caste aspiration

Editorial
Next Story
Related News
X
