Pratahkal:Absconding accused of cheating builder of Rs 75 lakh Arrested
मुंबई । कर्ज दिलाने का झांसा देकर कांदिवली में एक बिल्डर से करीब 75 लाख रुपये की ठगी के मुख्य फरार आरोपी को बोरीवली पुलिस ने आठ महीनों के बाद आखिरकार गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जय चिमनलाल देसाई है। ठगी के इस मामले में मुख्य आरोपी देसाई के साथी सुरेंद्रकुमार चौरडिया और अरविंद जैन अभी भी फरार हैं। बिल्डर सोहनलाल जैन ने आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने बिल्डर जैन को दस करोड़ का कर्ज दिलाने का वादा किया था और इसी बहाने से किश्तों में कुल मिलाकर 75 लाख रुपये की रकम जैन से ऐंठ ली थी।
Next Story