✕
17 अक्टूबर को होना था उद्घाटन, कैफे व बाइक जलकर स्वाहा
By EditorialPublished on
दयपुर. नगर संवाददाता | शहर के 100 फीट रोड़ शोभागपुरा चौराहे पर स्थित डेजर्ट थीम पर बने एक रेस्टोरेंट (Restaurant) में सारा सामान सूखा काम में लिया गया। इस रेस्टोरेंट में मंगलवार शाम को जब शार्ट सर्किट (short circuit) से आग लगी तो आग काबू में नहीं आ पाई और एक घंटे में सबकुछ जलकर नष्ट हो गया । यह कैफे पूरा कम्पलीट हो चुका था और आगामी दिनों में इसका उद्घाटन होने वाला था, इससे पहले ही आग लग गई।

x
उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर के 100 फीट रोड़ शोभागपुरा चौराहे पर स्थित डेजर्ट थीम पर बने एक रेस्टोरेंट (Restaurant) में सारा सामान सूखा काम में लिया गया। इस रेस्टोरेंट में मंगलवार शाम को जब शार्ट सर्किट (short circuit) से आग लगी तो आग काबू में नहीं आ पाई और एक घंटे में सबकुछ जलकर नष्ट हो गया । यह कैफे पूरा कम्पलीट हो चुका था और आगामी दिनों में इसका उद्घाटन होने वाला था, इससे पहले ही आग लग गई। इस आग से पूरा कैफे जलकर नष्ट हो गया। आग से लाखों रूपए मूल्य से किया गया सारा इंटीरियर, लाखों रूपए से बना फर्नीचर, किचन का सामान सहित सारा सामान | जल गया । केवल लोहे का स्ट्रक्चर ही रह गया। इंटीरियर जलने के साथ-साथ लपटों के रूप में नीचे भी गिर रहा था, जिससे नीचे खड़ी एक बाइक भी इस आग की चपेट में आ गई। सूचना पर दमकलें पहुंची और 10 दमकलों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। कैफे के मालिकों के अनुसार आग से लाखों रूपयों का नुकसान होना बताया। जानकारी के अनुसार शोभागपुरा 100 फीट रोड़ पर एक तीन मंजिला इमारत है। इस ईमारत के एक फ्लोर पर कपड़े का शोरूम है और एक फ्लोर पर जिम संचालित होता है । तीसरे फ्लोर पर ऑन द डेजर्ट रेस्टोरेंट नामक रेस्टोरेंट बन रहा है जो करीब-करीब पूरा हो चुका है और शीघ्र ही इसका उद्घाटन होने वाला है। डेजर्ट थीम पर बने इस रेस्टोरेंट में डेजर्ट का अहसास देने के लिए सब कुछ सूखा सामान रखा था । इस कैफे में मंगलवार शाम को शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। पहले तो किसी को पता नहीं चला और बाद मे धुआं निकला तो आग का पता चला। यहां पर काम कर रहे लोग इस पर काबू कर पाते, उससे पहले ही आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग के रौद्र होते ही तत्काल दमकल विभाग को फोन लगाया गया, जिस पर अशोक नगर स्थित फायर स्टेशन से एक दमकल रवाना हुई। इस दमकल ने मौके पर जाकर देखा तो आग विकराल है तो तकाल ओर दमकलों को भेजने के लिए कहा। इस पर अशोक नगर, मीरा कलां मंदिर, पुरोहितों की मादड़ी, चेटक सर्कल व सुंदरवास स्थित फायर स्टेशनों से तुरन्त दो-दो गाड़ियों को मौके पर बुलाया। दमकल के पायलट एवं दमकल कर्मियों ने तुरन्त मौके पर पहुंचे और आग को काबू पाने में जुट गये। इस दौरान फायर ऑफिसर शिवराम मीणा भी मौके पर पहुँच गए। इंटीरियर में आग लगने से जलता हुआ इंटीरियर नीचे गिर रहा था, जिससे नीचे खड़ी एक बाइक भी जलकर राख हो गई। फायर अधिकारी शिवराम मीणा ने बताया कि इस तीन मंजिला इमारत पर रूप टॉप कैफे के सबसे नीचे वाले फ्लोर पर कपड़ों के शोरूम व उसके ऊपर जिम का संचालन हो रहा था । जिम के ऊपर लोहे का स्ट्रक्चर बनाकर ऑन द डेजर्ट रेस्टोरेंट का मनीष सालवी और उनके पार्टनर श्यामसिंह राठौड़ द्वारा निर्माण करवाया जा रहा था। सभी सुविधा युक्त एवं इंटीरियर डेकोरेशन का कार्य पूर्ण हो चुका था और फर्नीचर भी कैफे में लग गया था । किचन भी तैयार हो गया थी । मालिकों के अनुसार आगामी 17 अक्टूबर को इस कैफे का उद्घाटन होना था। मंगलवार शाम को ही शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग देखते ही देखते पूरे कैफे में फैल गई और अंदर रखा सारा सामान, फर्नीचर व इलेक्ट्रोनिक उपकरण सभी जलकर राख हो गये। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटे इंटीरियर डेकोरेशन के साथ जलकर नीचे गिर रही थी । यह देखकर कपड़ों के शोरूम संचालक के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने तुरन्त शोरूम को बंद कर दिया। मौके पर आए फायर अधिकारी के नेतृत्व में 23 दमकलकर्मियों की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया तब तक कैफे पूरी तरह जल गया केवल लोहे का स्ट्रक्चर ही खड़ा नजर आ रहा था। कैफे के मालिक मनीष सालवी ने बताया कि इस भीषण आग से लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। मंगलवार शाम को अचानक लगी भीषण आग की लपटें ऊपर तक नजर आ रही थी और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
दूर-दूर से नजर आ रहा था
तीसरी मंजिल पर बने इस रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद उठा धुआं दूर-दूर से नजर आ रहा था। जिसे आस- पास रहने वाले लोगों को भी पता चला गया था कि आग लगी है। इस बिल्डिंग के पास धुआं का गुबार जमा हो गया था और इस भीषण आग को देखकर नीचे कपड़े की शोरूम चलाने वाला और जिम संचालक भी शोरूम व जिम बंद कर बाहर निकल गए।
- udaipur nagar fire restaurant desert theme short circuit damage interior furniture kitchen firefighters rescue fire department blaze smoke safety disaster emergency incident restaurant owners loss structure fire control fire station smoke evacuation building fire damage restaurant opening news fire incident firefighting efforts fire control blaze fire officer restaurant decor firemen rapid response fire alarm fire safety business damage fire prevention firefighters' team firefighting equipment emergency response udaipur rajasthan udaipur news udaipur city udaipur district restaurant fire

Editorial
Next Story
Related News
X
