✕
क्वालिटी कनेक्ट अभियान के तहत किया प्रशिक्षित
By EditorialPublished on
विश्व मानक दिवस पर के सी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च, ठाणे में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्यूरो द्वारा क्वालिटी कनेक्ट अभियान (Quality Connect campaign) के तहत छात्रों को मानक मित्रों के रूप में अभियान से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया।

x

मुम्बई । विश्व मानक दिवस पर के सी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च, ठाणे में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्यूरो द्वारा क्वालिटी कनेक्ट अभियान (Quality Connect campaign) के तहत छात्रों को मानक मित्रों के रूप में अभियान से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो के वैज्ञानिक अधिकारी टी अर्जुन ने कहा कि ब्यूरो बाजार में वस्तु की गुणवत्ता को सुनिश्चित करता है, जिसको बीआईएस केयर ऐप के माध्यम से जांचा परखा भी जा सकता है। उन्होंने सभी मानक मित्रों से आवाहन किया कि अभियान के तहत लोगों को मानकों का महत्व बताएं। ताकि लोगों में जागरूकता आए और वह बाजार में असली नकली का अंतर समझ सके। सभी मानक मित्रों को पूजा राय मुख्य संचालन अधिकारी, के.सी. कॉलेज ने कार्य हेतु झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर कॉलेज के फैकल्टी, डॉ विलास नितनावरे प्राचार्य, डॉ. रवि प्रकाश एसोसिएट प्रोफेसर, प्रताप नायर सहायक प्रोफेसर और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
