✕
उम्मेद क्लब के पूर्व पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज टेनिस कोर्ट रिपेयर के बाद बचे सामान के एवज में रुपए लिए
By EditorialPublished on
जोधपुर (कास) । जोधपुर (Jodhpur) के उम्मेद क्लब (Umaid Club) के पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ स्पोर्ट्स स्टोर (Sports Store) के मालिक ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पूर्व पदाधिकारियों ने स्पोर्ट्स स्टोर के मालिक को टेनिस कोर्ट (Tennis Court) की रिपेयरिंग के बाद बचा माल लेने के एवज में एक लाख का चेक लिया और माल भी नहीं दिया। पिछले 2 साल से स्पोर्ट्स स्टोर का मालिक अपना भुगतान लेने के लिए चक्कर लगा रहा है। चूंकि भुगतान पिछली कार्यकारिणी सदस्य द्वारा लिया गया था ऐसे में वर्तमान कार्यकारिणी ने रिटर्न करने से

x

जोधपुर (कास) । जोधपुर (Jodhpur) के उम्मेद क्लब (Umed Club) के पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ स्पोर्ट्स स्टोर (Sports Store) के मालिक ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पूर्व पदाधिकारियों ने स्पोर्ट्स स्टोर के मालिक को टेनिस कोर्ट (Tennis Court) की रिपेयरिंग के बाद बचा माल लेने के एवज में एक लाख का चेक लिया और माल भी नहीं दिया। पिछले 2 साल से स्पोर्ट्स स्टोर का मालिक अपना भुगतान लेने के लिए चक्कर लगा रहा है। चूंकि भुगतान पिछली कार्यकारिणी सदस्य द्वारा लिया गया था ऐसे में वर्तमान कार्यकारिणी ने रिटर्न करने से इनकार कर दिया। इस पर स्पोर्ट्स स्टोर के मालिक ने परेशान होकर उदय मंदिर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
एक लाख रुपए में सौदा तय किया
घोड़ों का चौक निवासी अजय मेहता ने मामला दर्ज करवाते हुए जानकारी दी- मेरी दिव्य स्पोर्ट्स के नाम से फर्म है। 2020 में ज्योति एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नरेन्द्र कांकरिया ने संपर्क किया और बताया कि उम्मेद क्लब में टेनिस कोर्ट के रिपेयरिंग का काम चल रहा है।
इस पर उम्मेद क्लब के तत्कालीन अध्यक्ष अनिल भंसाली, सचिव विनय कवाड़ व कोषाध्यक्ष मोती चंद जैन से मिला और एक लाख रुपए में माल तय कर सौदा कर लिया । 30 मार्च 2020 को क्लब के नाम से एक लाख रुपए का चेक पदाधिकारियों को सौंप दिया।
माल लेने पहुंचा तो मिला नहीं
मेहता ने बताया- चेक क्लियर होने पर माल लेने पहुंचा तो माल गायब था । इस पर पदाधिकारियों से संपर्क किया और अपना पैसा वापस लौटाने की मांग की। इस पर वापस भुगतान का अश्वासन दिया गया। फिर टालमटोल करने लगे। जब अपने स्तर पर पता किया सामने आया कि तत्कालीन पदाधिकारियों ने टेनिस कोर्ट की रिपेयरिंग का कॉन्ट्रैक्ट मल्टी स्पोर्ट्स कंपनी को दिया था।
जिसने बिना ब्रांड का हल्के स्तर का सिंथेटिक कलर व माल भेजा। इस पर क्लब के मेंबर ने आपत्ति उठाई और काम रुकवा दिया । मल्टी स्पोर्ट्स कंपनी का माल क्लब में रह गया और कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया गया ।
- jodhpur jodhpur rajasthan jodhpur city jodhpur india sports store cheating case tennis court former office bearers scam payment repairs deceit club financial dispute scandal multi-sports company club members contract complaint legal action fraud jodhpur umed club financial transaction allegations dispute resolution fraud news latest news crime crime news news todayJodhpur sports scam

Editorial
Next Story
Related News
X
