indiavsafghan
टीम इंडिया (team india) अब वनडे (one day) वर्ल्ड कप (world cup) के अपने अगले मुकाबले के लिए तैयार है । ऑस्ट्रेलिया (Australia) को चेन्नई (Chennai) में हराने के बाद भारत (India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच बड़ा मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जाएगा। ये मैच भी डे नाइट का होगा। ये पक्का हो गया है कि शुभमन गिल एक बार फिर से भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाएंगे। ऐसे में ईशान किशन और कप्तान रोहित शर्मा पारी का आगाज करने के लिए मैदान में उतरेंगे। लेकिन क्या इस बार कुछ बदलाव और भी प्लेइंग इलेवन में दिखाई देंगे। चलिए जरा समझने की कोशिश करते हैं।
टीम इंडिया जब अपने पहले ही विश्व कप के मुकाबले में उतरी तो ईशान किशन, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए। यानी टॉप के तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। वो तो कहो की टारगेट की 200 रनों का था, इसलिए विराट कोहली (virat kohli) और केएल राहुल ने मैच बचा लिया । लेकिन इतना तो तय है कि शून्य पर आउट है होने के बाद भी इन तीन प्लेयर्स की जगह को कोई खतरा नहीं है। वहीं विराट कोहली और केएल राहुल को पिछले मैच के हीरो थे, इसलिए कुछ सोचना ही नहीं है। बड़ी बात ये भी है कि विराट कोहली भी दिल्ली के ही रहने वाले हैं, ऐसे में ये उनके घर पर मुकाबला होगा। तय है कि विराट कोहली एक बार फिर से अपने रंग में नजर आएंगे और अफगानिस्तान की टीम को उनसे बचके रहना होगा। हार्दिक पांड्या
(hardik pandya)
, रवींद्र जडेजा भी खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन भारतीय टीम में जो एक बदलाव होता हुआ नजर आ रहा है, वो है रविचंद्रन अश्विन की जगह पर मोहम्मद शमी को मौका मिल सकता है। खेलना पहले से ही तय था। वे वहीं के रहने वाले हैं और हर चीज को बाखूबी समझते है । इतना ही नहीं, वे काफी लंबे वक्त तक आईपीएल में भी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेले हैं।
लेकिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी वे उतनी ही शानदार गेंदबाजी कर पाएंगे, कहना मुश्किल है। इसलिए हो सकता है कि कप्तान और टीम मैनेजमेंट मोहम्मद शमी पर दांव खेले। वैसे भी दिल्ली के मैदान में जो बदलाव हुआ है, उसके बाद यहां जमकर रन बन रहे हैं। इस साल वनडे विश्व कप में जब साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें आमने सामने हुई तो पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 428 रनों का महापहाड़ खड़ा कर दिया था। जो वनडे का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके बाद जब इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए श्रीलंकाई टीम उतरी तो उन्होंने भी 326 रन बना दिए थे। कुल मिलाकर इस मैच में 754 रन बने। जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।
भारतीय खिलाड़ियों के पास दिल्ली में शतक लगाने का होगा बेहतरीन मौका
इससे तो यही लगता है कि एक बार फिर से भारतीय टीम की ओर से कोई न कोई बल्लेबाज बड़ी पारी खेल जाएगा। पिछले मुकाबले में केएल राहुल 97 रन पर नाबाद लौटे और शतक पूरा नहीं कर पाए। लेकिन इस बार सलामी बल्लेबाज से लेकर मिडल आर्डर तक किसी न किसी के वल्ले से शतक आने के लिए तैयार है। वैसे भी इस विश्व कप में सात सेंचुरी लग चुकी हैं। लेकिन टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी ने शतकीय प्रहार नहीं किया है। उम्मीद की जानी चाहिए कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से पहले भारतीय टीम की ओर से एक दो शतक आएं, ताकि विरोधी टीम में कुछ खौफ का माहौल ने।
चेन्नई में रविचंद्रन अश्विन का अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज ।
Editorial

Editorial

Next Story