✕
राजस्थान में भाजपा की बंपर बहुमत वाली सरकार
By EditorialPublished on
राजस्थान (rajasthan), मध्य प्रदेश (madhya pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव (Vidhansabha election) का ऐलान हो गया है। सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में चुनावी तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

x
कार्यालय संवाददाता जयपुर । राजस्थान (rajasthan), मध्य प्रदेश (madhya pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव (Vidhansabha election) का ऐलान हो गया है। सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में चुनावी तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
राजस्थान में 3 दिसंबर को दूसरी बार दिवाली कौन मनाएगा इसका फैसला तो काउंटिंग के बाद ही होगा, फिलहाल चुनाव के ऐलान के तुरंत बाद आए एक सर्वे में भारतीय जनता पार्टी के लिए खुशखबरी है तो कांग्रेस के लिए बड़ा झटका |
मारवाड़ का क्या मूड
एबीपी न्यूज-सीवोटर की ओर से सोमवार को जारी किए गए ओपिनियन पोलो के मुताबिक मारवाड़ क्षेत्र (Marwar region) की 61 सीटों पर भाजपा को भारी बढ़त मिल सकती है। सर्वे के मुताबिक भाजपा (bjp) को 39-43 सीटें मिल सकती है तो कांग्रेस को 15-19 सीटों पर जीत मिल सकती है। अन्य के खाते में 0-4 सीटें जाने का अनुमान है।
ढूंढाड़ क्षेत्र का हाल
ढूंढाड़ की 58 सीटों में से भाजपा को 29-33 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस (Congress) के खाते में 25-29 सीटें जा सकती हैं। अन्य के खाते में 0-2 सीटों का अनुमान ।
मेवाड़ में कौन मजबूत ?
सर्वे का अनुमान है कि मेवाड़ (Mewar) की 43 सीटों पर भाजपा का दबदबा रहेगा। भगवा दल यहां 35-39 सीटों पर कब्जा कर सकती है तो कांग्रेस को महज 3-7 सीटों के साथ संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 0-2 सीटों का अनुमान है।
शेखावटी का क्या अनुमान
शेखावटी क्षेत्र में 21 सीटें है। यहां कांग्रेस बाजी मारती दिख रही है। कांग्रेस को यहां 10-14 सीटों पर जीत मिल सकती है तो भाजपा के खाते में 7-11 सीटें जाने का अनुमान है। अन्य को 0-1 सीटें • मिल सकती हैं।
हड़ौती का क्या हाल
17 सीटों वाले हड़ौती क्षेत्र में भी भाजपा भारी दिख रही है। सर्वे के मुताबिक यहां भाजपा 12-16 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। कांग्रेस को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-1 सीट जा सकती है।
भाजपा को बंपर बहुमत का अनुमान
एबीपी न्यूज और सी वोटर की ओर से सोमवार को जारी किए गए सर्वे में कहा गया है कि राजस्थान में 5-5 साल में सरकार बदलने का तीन दशक पुराना रिवाज इस बार भी कायम रह सकता है। 200 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को यहां 127-137 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, कांग्रेस 59- 69 सीटों पर सिमट सकती है। अन्य के खाते में 2-6 सीटें जाने की भविष्यवाणी की गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
