✕
असम के राज्यपाल 12 को आएंगे, मनाएंगे जन्मदिन
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | असम (Assam) के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया (Governor Gulabchand Kataria) 12 अक्टूबर को उदयपुर (Udaipur) आ रहे है और 13 अक्टूबर को उनके जन्मदिन (birthday) पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा (BJP) में टिकट की दावेदारी कर रहे दावेदार इस आस के साथ की महामहिम सिफारिश करेंगे को देखते हुए महामहिम का भव्य स्वागत करेंगे और भव्य कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | असम (Assam) के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया (Governor Gulabchand Kataria) 12 अक्टूबर को उदयपुर (Udaipur) आ रहे है और 13 अक्टूबर को उनके जन्मदिन (birthday) पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा (BJP) में टिकट की दावेदारी कर रहे दावेदार इस आस के साथ की महामहिम सिफारिश करेंगे को देखते हुए महामहिम का भव्य स्वागत करेंगे और भव्य कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
जानकारी के अनुसार असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का 13 अक्टूबर को जन्मदिन है और हर बार की अपेक्षा इस बार उनका जन्मदिन स्थानीय नेताओं के लिए खास है। इस बार शहर विधानसभा से नए दावेदार को मौका मिलेगा। यूं तो वर्षों से कई दावेदार शहर विधानसभा के दावेदारी कर रहे है पर तत्कालीन विधायक गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाने के चलते इस बार यह सीट खाली हो चुकी है ऐसे में यहां से भाजपा के कई वरिष्ठ नेता दावेदारी कर रहे है। ऐसे में असम के राज्यपाल गुलाबचंद के चुनावों के बीच और टिकट की घोषणा से पहले उदयपुर आगमन पर दावेदारों में इस बात की आस है कि भाईसाहब उनकी सिफारिश कर दे इसके लिए वे भाईसाहब का जन्मदिन बड़े ही । जोश के साथ मनाएंगे।
कटारिया 12 अक्टूबर को शाम 6 बजे उदयपुर आ जाएंगे और रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगे। 13 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे माछला मंगरा स्थित त्रयमंबकेश्वर महादेव मंदिर पूजा अर्चना करेंगे, वहां से 9 बजे सगस जी बावजी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे, 9.45 बजे मान सेवा समिति के कैंसर वार्ड में कार्यक्रम में, 10.45 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक करेंगे, वहां से 11.15 बजे शिव मंदिर दुर्गानर्सरी रोड़ पर पूजा अर्चना, 11.45 बजे बोहरा गणेशजी में पूजा-अर्चना करेंगे, 12.15 बजे आवरी माता मंदिर में पूजा अर्चना, 12.45 बजे सनतान मंदिर शक्तिनगर में रक्तदान शिविर में, 13.15 बजे घर पर, वहां से 3.30 बजे भुवाणा में एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में जन्मदिन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां से रात्रि को कटारिया अपने निवास पर आकर रेस्ट करेंगे। 14 अक्टूबर को 9.30 बजे हुमड़ भवन में कार्यक्रम में भाग लेंगे, 9.45 बजे वर्धमान सागर महाराज के यहां पर कार्यक्रम में, 10.45 बजे नगर निगम में जैन सोश्यल ग्रुप के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में, 12.30 बजे निगम से अपने निवास स्थान, 8.30 बजे निवास से फिल्ड क्लब में कार्यक्रम में वहां से रात्रि 10 बजे अपने घर पर जाएंगे। 15 अक्टूबर को 9.15 घर से सर्किट हाउस, जहां पर जनसुनवाई करेंगे। वहां से 11 बजे बापू बाजार स्थित महिला समृद्धि बैंक के कार्यक्रम में जाएंगे, 12.15 बजे एक अवार्ड कार्यक्रम में, 12.30 बजे प्रसार शिक्षा निदेशालय आरसीए कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में, वहां से 2 बजे बजे अपने घर । इसी दिन शाम को 6 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पर जाएंगे और वहां से दिल्ली जाएंगे और वहां से दूसरे दिन 16 अक्टूबर को कलकत्ता के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
- Asam Governor Gulabchand Kataria Udaipur visit Birthday celebration Ticket nomination Grand welcome Events BJP Birth anniversary Local leaders Udaipur constituency Rajasthan Politics Election ticket Celebrations Social programs Circuit House Airport Delhi Kolkata Udaipur Rajasthan Congress Asam Governor Udaipur Visit

Editorial
Next Story
Related News
X
