Udaipur municipal corporation removes political posters
उदयपुर. नगर संवाददाता | नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत (Municipal Corporation Commissioner Vasudev Malavat) ने आचार संहिता की अनुपालना को लेकर सोमवार को निगम कार्यालय में प्रमुख अधिकारियों बैठक लेकर आचार संहिता की पालना के निर्देश दिए। इस दौरान मालावत ने अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में लग रहे राजनीतिक दलों के होर्डिंग, पोस्टर व बैनर हटाने के निर्देश दिए, जिस पर निगम की टीम ने होर्डिंग, पोस्टर व बैनर हटाने का काम शुरू कर दिया।
नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि सोमवार को निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता की घोषणा के बाद इसकी पालना के लिए निगम की सभी प्रमुख शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर लगाए गए बैनर एवं पोस्टर को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए, इस के लिए राजस्व निरीक्षक एवं अभियंता आदि की टीम बनाकर तुरंत रवाना कर दी, जो देर रात्रि तक पोस्टर एवं बेनर को हटाती रही। यह कार्य लगातार जारी रहेगा, जब तक सभी बैनर, पोस्टर नहीं हट जाए। नगर निगम वासुदेव मालावत ने स्वयं ने रात्रि को प्रमुख स्थान का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
नही रखे लापरवाही..
निगम आयुक्त मालावत ने आचार संहिता की अनुपालन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो सख्त कार्यवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही को नजरंदाज नहीं किया जायेगा।
देर रात्रि तक कार्य करेंगी निगम की टीमे
आर्दश आचार संहिता लागू होने के पश्चात निगम की टीमें पूरी देर रात्रि तक कार्य करेंगी। निगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने निगम के सभी वार्डो के कनिष्ठ अभियंता एवं स्वास्थ्य निरिक्षक को आदेश जारी कर अपने-अपने वार्डो में आचार संहिता पालना रात्रि 10 बजे तक कार्यरत रहने के आदेश जारी किए है। आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपने क्षेत्रों में किसी भी राजकीय भवन, सम्पति या सार्वजनिक स्थानों पर लगी प्रचार सामग्री, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर इत्यादि को तुरंत प्रभाव से हटाए ।
चुनाव के लिए नियुक्त अधिकारियों- कार्मिकों का प्रशिक्षण यथावत रहेगा
कलक्टर अरविंद पोसवाल (Collector Arvind Poswal) ने एक आदेश जारी कर जिले में निर्वाचन के लिए नियुक्त अधिकारियों-कार्मिकों के लिए निर्धारित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम यथावत रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय व राजकीय फतह उमावि में पीआरओ का प्रथम प्रशिक्षण का होगा। पीओ-1 का प्रथम प्रशिक्षण 11 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय व राजकीय फतह उमावि, पीओ-2 का प्रथम प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय व राजकीय फतह उमावि, पीओ-3 का प्रथम प्रशिक्षण 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से एमजी कॉलेज व फतह उमावि तथा महिला मतदान दल एवं दिव्यांगजन मतदान दल व अतिरिक्त पीओ-2 का प्रथम प्रशिक्षण 14 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से राजकीय फतह उमावि तथा वेबकास्टिंग प्रशिक्षण 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित होगा।
Editorial

Editorial

Next Story