✕
बेरहम बहू ने बुजुर्ग सास को पीटा
By EditorialPublished on
ठाणे से एक महिला की करतूत सामने आई है, जिसका वीडियो हैरान करने वाला है। मामला ठाणे का है। यहां की एक महिला ने अपनी बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा। महिला जिसकी उम्र 53 साल है। महिला ठाणे पूर्व में स्थित अपने आवास पर सास के साथ रहती है।

x

मुंबई । ठाणे से एक महिला की करतूत सामने आई है, जिसका वीडियो हैरान करने वाला है। मामला ठाणे का है। यहां की एक महिला ने अपनी बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा। महिला जिसकी उम्र 53 साल है। महिला ठाणे पूर्व में स्थित अपने आवास पर सास के साथ रहती है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला, सास से किसी बात को लेकर बहस करते हुए घर से निकलने के लिए कहती है। महिला सास को मारती भी है। इस दौरान सास भी कहती है कि तू घर से निकल। इस बीच, महिला घर का गेट खोलकर सास को निकलने के लिए कहती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोफा पर बैठी बुजुर्ग सास को महिला घसीट रही है। महिला कई बार अपनी सास से मारपीट करती दिख रही है।
हालांकि, घटना सामने आने के बाद भी कोपरी पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। कोपरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला और जिस बुजुर्ग महिला को घसीटा जा रहा है, मारपीट की जा रही है, वह दोनों सास और बहू हैं। कई महीनों से बहू और सास दोनों का झगड़ा चल रहा है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि पारिवारिक विवाद होने की वजह से रोजाना इसी तरीके से बहू अपनी सास को जबरन मारने की कोशिश करती है या फिर जमीन पर घसीटने की कोशिश करती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
