✕
भाजपा की पहली सूची में दिखी संघ की बिसात
By EditorialPublished on
डूंगरपुर ( प्रातः काल संवाददाता) । राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा चुनावों (Assembly Election) के आगामी 23 नवम्बर को होने वाले चुनावों को लेकर प्रदेश भाजपा (BJP) द्वारा जो पहली सूची जारी की गई है। उसमे डूंगरपुर जिले (Dungarpur District) के तीन विधानसभा क्षेत्रो में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देने के पश्चात जिले भर मे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आसपुर विधान सभा सीट को छोड़ कर शेष तीनों विधानसभा सीटों में अब चुनाव प्रचार अभियान को गति देने के उदेश्य से भाजपा संगठन तैयारियों में जुट गया है।

x

पहली सूची के साथ ही सोमवार को भी भाजपा कार्यालय में जहां जिला मुख्यालय पर स्थित डूंगरपुर प्रत्याशी व नर्सिंगकर्मी बंशीलाल कटारा तथा चौरासी प्रत्याशी सुशील कटारा को बधाई देने वालों का तांता लग गया तो सागवाडा विधान सभा सीट पर पिछली बार के उम्मीदवार व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकरलाल डेचा को भी बधाइयों का दौर शुरू हो गया। बताया गया कि बंशीलाल कटारा ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है जिसकी मंजूरी अभी मिलना बाकी है। कटारा डूंगरपुर के श्रीहरीदेव जोशी जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर हैं। वे जिला नर्सिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के साथ ही मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पद पर भी हैं। इधर भाजपा संगठन दावेदारों की संख्या अधिक होने के कारण आगामी दिनों में मान मनुहार का दौर भी प्रारंभ कर देगी ताकि चुनाव प्रचार अभियान को सभी कार्यकर्ताओं के साथ शुरू किया जा सके।
बताया गया कि टिकट के कुछ दावेदारों में नाराजगी दिखाई दी जिसे आज प्रदेश स्तरीय नेताओं की दखल पर मैनेज कर लिया गया। उस दौरान लाभ का गणित क्या रहा, यह पता नहीं चल पाया है। इधर, संघ पृष्ठभूमि के कार्यकर्ताओ को भाजपा की पहली सूची में तरजीह मिलने से भी समर्पित कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है। बताया जा रहा है पिछले चुनावों से सबक लेकर इस बार भाजपा से कमान संघ ने ले ली है और अंडरकरंट को महसूस करते हुए दूसरी ही स्ट्रेटजी पर काम करना शुरू कर दिया है। अभी कई बाहर से आए कार्यकर्ता डेरा डाले हुए हैं और श्राद्ध पक्ष के बाद खबर है कि पन्ना प्रमुखों के साथ रणनीति बनाते हुए डोर टू डोर कैंपेन सहित अन्य तरीकों से सघन प्रचार की रणनीति तय की गई है।
- rajasthan assembly election bjp candidate list dungarpur district election campaign bhajapa organization udaipur candidates political strategy campaigning ticket allocation rally preparation political workers political candidates election preparations political campaign ticket discontent strategy development door-to-door campaign dungarpur politics campaign strategy election candidates jodhpur rajasthan politics bjp partybjp election campaign

Editorial
Next Story
Related News
X