✕
गुड बाय मॉनसून !
By EditorialPublished on
मुंबई, पुणे और नागपुर समेत महाराष्ट्र के लगभग आधे क्षेत्र से मॉनसून (Monsoon) की विदाई हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मुंबई सहित महाराष्ट्र के कम से कम 45 फीसदी इलाकों से मॉनसून वापस चला गया है और इसके साथ ही बारिश का सीजन खत्म हो गया है।

x

मुंबई । मुंबई, पुणे और नागपुर समेत महाराष्ट्र के लगभग आधे क्षेत्र से मॉनसून (Monsoon) की विदाई हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मुंबई सहित महाराष्ट्र के कम से कम 45 फीसदी इलाकों से मॉनसून वापस चला गया है और इसके साथ ही बारिश का सीजन खत्म हो गया है। वहीं आने वाले दिनों में राज्य के बाकी हिस्सों से भी मॉनसून की रवानगी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने बयान में कहा कि महाराष्ट्र के जिन तीन प्रमुख क्षेत्रों से मॉनसून वापस चला गया है उनमें मुंबई, पुणे और नागपुर शामिल हैं। इन शहरों में मॉनसून की वापसी एक ही दिन हुई है। मुंबई में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब है। जबकि दिन में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी का अहसास हो रहा है। मालूम हो कि मॉनसून के जाने के बाद मुंबई, ठाणे और पालघर में अप्रैल के पहले पखवाड़े तक बारिश नहीं होती है। हालांकि अरब सागर में और कोंकण तट के पास मॉनसून बाद चक्रवात या प्रणाली बनने पर बारिश की संभावना होती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
